इंडस्ट्री में नहीं मिलता सलमान खान को सपोर्ट! सनी देओल बोले- कोई बुराई नहीं… – sunny deol reacts on salman khan statement for not getting support from his colleagues actor says nobody is negative tmovj

सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के लिए काफी समय से सुर्खियों में बने हए हैं. उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है जिससे वो काफी निराश हैं. एक्टर काफी समय से बॉलीवुड में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें वो सपोर्ट नहीं मिल रहा है जिसकी उन्हें जरूरत है. एक इंटरव्यू में सलमान ने भी कहा था कि उनकी फिल्म के बारे में कोई भी बात नहीं करता है जबकि वो सभी की फिल्मों की रिलीज से पहले उसे काफी सपोर्ट करते हैं.

सलमान की बात पर सनी देओल का रिएक्शन 

अब सलमान की इन बातों पर ‘जाट’ एक्टर सनी देओल ने रिएक्ट किया है. उन्होंने बॉलीवुड बबल संग बातचीत में एक्टर ने बॉलीवुड में यूनिटी पर अपनी राय रखी है. सनी ने कहा, ‘मैं सोचता हूं कि अंत में हम सभी इंसान हैं. हर आदमी का अपना-अपना ढंग होता है. कैसे नहीं है और हम आदमी चाहता है कि उसके बारे में कोई अच्छा बोले या उसकी चीजें चलें. ये कहना कि मेरी बारे में कोई बात नहीं करता, मुझे नहीं लगता कि गलत है.’

सनी ने आगे कहा कि बॉलीवुड में कहीं भी कोई नफरत या बुराई नहीं है. उन्होंने कहा, ‘लेकिन मुझे लगता है कि सभी एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं. कभी-कभी आपस में हो जाता है. कहीं किस्से हो जाते हैं जहां एक-दूसरे से थोड़ी अनबन हो जाती है. लेकिन मुझे भरोसा है कि किसी के भी दिल में नफरत नहीं है. सलमान एक ऐसे इंसान रहे हैं जिसने सभी को सपोर्ट किया है और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि सभी एक्टर्स जो उन्हें जानते हैं वो उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं. यही लाइफ भी है, आपस में लेन-देन चलता है. सबकुछ एक तरफा नहीं हो सकता.’

सनी देओल का मानना बॉलीवुड में सब एक, कोई नफरत नहीं

सलमान खान कई मौकों पर अपने को-स्टार या साथी एक्टर्स की फिल्में प्रमोट करते नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने सनी देओल की फिल्म जाट को अपने सोशल मीडिया पर जमकर प्रमोट किया था. इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म सिकंदर के दौरान भी सनी की फिल्म पर बात की थी. साथ ही उन्होंने मलयालम फिल्म ‘एम्पुरान’ के साथ क्लैश पर भी अपनी राय रखी जिसमें उन्होंने मोहनलाल की फिल्म सुपरहिट हो, ऐसी बात कही थी.

मगर सलमान की फिल्म के लिए बहुत कम देखा गया जब किसी एक्टर ने उनकी फिल्म को प्रमोट किया हो. ऐसे में सनी का ये बयान सुपरस्टार के फैंस के लिए एक पॉजिटिव मैसेज देता है. बात करें सनी देओल की ‘जाट’ की,  तो ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है जिसे ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ‘गदर 2’ के बाद, ये सनी की दूसरी मासी मसाला फिल्म है जिसे देखने ऑडियंस भारी संख्या में थिएटर्स पहुंच रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *