daytalk

उत्तर प्रदेश के संभल में दो बसों की भीषण टक्कर, 35 यात्री घायल, तीन की हालत नाजुक – Two buses collide in Sambhal 35 passengers injured three in critical condition lclcn

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस और एक प्राइवेट बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई. यह दुर्घटना सिंहपुर गांव के पास हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और 35 यात्री घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे में घायल हुए यात्रियों को जिला अस्पताल संभल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीन यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में तौसीफ (35), नीरज (32) और उमर (34) की हालत नाजुक बताई जा रही है. संभल की उपजिलाधिकारी वंदना मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: संभल में दरगाह और वक्फ की जमीन पर कब्जे का मामला, DM ने जांच के आदेश दिए

वहीं, घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. असमोली के सर्किल ऑफिसर कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया था, जिससे किसी भी तरह की देरी नहीं हुई. फिलहाल दोनों बसों को जब्त कर लिया गया है और हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: एक के बाद एक संगीन आरोप, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार… क्या संभल सांसद बर्क हैं योगी के लिए नए ‘आज़म खान’?

Exit mobile version