कपिल शर्मा ने मुकेश खन्ना को किया इग्नोर, ‘शक्तिमान’ का फूटा गुस्सा, बोले- नया-नया सब… – Mukesh Khanna slams Kapil Sharma again for ignoring him in an award show says naya paida hua hai tmovk

वेतरन एक्टर मुकेश खन्ना, टीवी के आयकॉनिक किरदार ‘शक्तिमान’ को निभा चुके हैं. इस रोल को लेकर फैन्स के बीच इनकी चर्चा आज भी जिंदा है. एक अवॉर्ड शो में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मुकेश खन्ना को जरा सा इग्नोर कर दिया था, जिसे लेकर ‘शक्तिमान’ आज भी उनसे गुस्सा हैं. एक बार फिर मुकेश ने कपिल की फटकार लगाई है. शार्दुल के पॉडकास्ट ‘अनसेंसर्ड’ में बताया कि किस तरह कपिल उन्हें ग्रीट करना भूल गए या फिर इग्नोर किया. 

मुकेश ने लगाई कपिल की फटकार
मुकेश ने कहा कि उन्हें पर्सनली कपिल की इस हरकत से चोट नहीं पहुंची है, लेकिन एक बेसिक जिम्मेदारी होती है वो कपिल अदा करना शायद भूल गए थे. मुकेश ने कहा- मैं कपिल शर्मा को पसंद नहीं करता, इसके बारे में मैं किसी से चर्चा कर रहा था और बता रहा था कि क्यों मैंने कपिल के शो में जाने से इनकार कर दिया था. मुझे लगता है कि मैं जो कहानी बताने वाला हूं वो सभी की आंखें खोल देने वाली है, क्योंकि किस तरह फिल्म इंडस्ट्री चलती है और काम करती है, इसके बारे में मैं आपको बताने वाला हूं. 

“गोल्ड अवॉर्डस हो रहे थे. मुझे और कपिल शर्मा को अवॉर्ड के लिए बुलाया गया था. कपिल, उस समय नया-नया पैदा हुआ था और ‘कॉमेडी सर्कस’ वो कर रहा था. उसके लिए उसको अवॉर्ड मिला था. वो आया और मेरे बराबर में आकर बैठ गया. और मेरे से हाय-हेलो तक नहीं की. वो वहां करीब 20 मिनट बैठा रहा. और जब उसका नाम आया तो उसने अवॉर्ड लिया और वहां से चला गया.”

मुकेश ने बताया कि इंडस्ट्री के बाकी के लोग उनके साथ काफी रिस्पेक्टफुल रहे हैं और आज भी उन्हें ग्रीट करते हैं. मैं कई बार अमिताभ जी से फ्लाइट में मिला हूं, वो हमेशा मेरे से अच्छी तरह बात करते हैं, ग्रीट करते हैं. मैं लंदन से वापस लौट रहा था और वो भी फ्लाइट में थे. हम दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते हैं, लेकिन इतना पता है कि हम दोनों एक्टर्स हैं. हमने बात की. ऋतिक रोशन और मैं एयरपोर्ट पर खड़े थे और उन्होंने मेरे से बात की और कहा कि इस समय पर एयरपोर्ट पर दो सुपरहीरोज खड़े हैं. आप किसी से नहीं मिलते हैं, लेकिन एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट जरूर देते हैं, क्योंकि यही हमारी इंडस्ट्री है. कपिल शर्मा के अंदर ये मैनर्स नहीं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *