रसोई में हमेशा बहस होती रहती है कि खाना पकाने के लिए किस तरह के माध्यम का इस्तेमाल किया जाए ताकि हमारे शरीर में अनहेल्डी फैट ना जाए. पिछले कुछ समय में गुड फैट के तौर पर रिफाइंड तेलों की तुलना में कोल्ड-प्रेस्ड तेलों के इस्तेमाल पर ज़्यादा जोर दिया जा रहा है. आइए जानें कि ऐसा क्यों हो रहा है और क्या वाकई कोल्ड-प्रेस्ड तेल सेहत के लिए अच्छे होते हैं.
कोल्ड प्रेस्ड तेल रिफाइंड तेलों से किस तरह अलग हैं?
कोल्ड-प्रेस्ड तेल का मतलब है कि किसी भी बीज या किसी मेवे से 49°C (120°F) से ज्यादा तापमान पर उनके तेल को बाहर निकाला जाता है जिससे तेल के प्राकृतिक गुण सुरक्षित रहते हैं. इस टेक्निक को कोल्ड प्रेस्ड कहते हैं. इसके उलट रिफाइंड तेलों को बनाते वक्त उन्हें बेहद तेज तापमान पर गर्म करने से लेकर, सॉल्वेशन, ब्लीचिंग और दुर्गन्ध दूर करने सहित कई तरह के प्रॉसेस से गुजरना पड़ता है. इससे तेल के कई प्राकृतिक पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं.
क्या कोल्ड-प्रेस्ड तेल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं
विटामिन: कोल्ड प्रेस्ड तेलों में विटामिन ई जैसे वसा में घुलनशील विटामिन अधिक मात्रा में होते हैं जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं.
पॉलीफेनोल्स: ये यौगिक सेहत के लिए बेहद जरूरी है और इन तेलों में पॉलीफेनोल्स, एंटीऑक्सिडेंट और सूजनरोधी गुण होते हैं.
फाइटोस्टेरॉल: ये प्लांट बेस्ड कंपाउड है जो शरीर के लिए अच्छा होता है. कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले प्रभावों के लिए जाने जाने वाले ये यौगिक कोल्ड-प्रेस्ड तेलों में बेहतर तरीके से संरक्षित रहते हैं.
फैटी एसिड: कोल्ड-प्रेस्ड तेल ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड का बेहतर संतुलन बनाए रखते हैं, जो हृदय और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं.
स्वाद और सुगंध: कोल्ड-प्रेस्ड तेल पौष्टिक और समृद्ध होते हैं जिसका अर्थ है कि आपको रिफाइंड तेलों की तुलना में कम तेल में अधिक स्वाद मिलता है.
स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?
पॉलीफेनोल और संतुलित फैटी एसिड हृदय की रक्षा करते हैं. विटामिन ई और अन्य एंटीऑक्सिडेंट के फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और उन्हें बूढ़ा करते हैं. कुछ कोल्ड प्रेस्ड तेल अन्य खाद्य पदार्थों से वसा में घुलनशील विटामिन के अवशोषण में सहायता कर सकते हैं. इन यौगिकों की मौजूदगी सूजन को कम करने में मदद कर सकती है.
कौन से कोल्ड प्रेस्ड तेल सबसे अच्छे हैं?
सरसों का तेल: मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड वसा से भरपूर होता है और हृदय संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है.
नारियल का तेल: मध्यम-श्रृंखला ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs) में हाई होते हैं जो अपने चयापचय लाभों और रोगाणुरोधी गुणों के लिए जाने जाते हैं. यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं.
कोल्ड प्रेस्ड तेलों का कैसे करें इस्तेमाल
अधिकांश कोल्ड प्रेस्ड तेलों में लो स्मोक पॉइंट होता है और इन्हें डीप फ्राई करने के लिए नहीं बल्कि स्वस्थ खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
तिल का तेल: लिग्नान और विटामिन ई से भरपूर तिल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन को रोकने वाले गुण होते हैं.
मूंगफली का तेल: मूंगफली का तेल विटामिन ई और हृदय-स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड वसा का बढ़िया स्रोत होता है.
राइस ब्रैन ऑइल: इसमें ओरिजनॉल होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है.











Leave a Reply