यूपी के कौशांबी जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां मिट्टी का टीला ढहने से 5 महिलाओं की मौत हो गई है. इसमें एक 16 साल की लड़की भी शामिल है. हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतकों के घरों में मातम पसर गया है. फिलहाल, अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.
दरअसल, पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के टीकर डीह गांव का है, जहां कुछ महिलाएं/लड़कियां सरकारी तालाब से मिट्टी लेने गई थीं. तभी मिट्टी का टीला धंस गया और महिलाओं के ऊपर गिर गया. हादसे में करीब आधा दर्जन महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गईं. चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पांच लोगों ने दम तोड़ दिया.











Leave a Reply