क्या हो जब पार्ले-जी गर्ल पैकेट से निकलकर सामने आ जाए? AI ने किया कमाल, देखें वीडियो! – What if the parle G girl comes out of the packet ai works its magic Watch the video tstf

क्या आपको पार्ले जी को वह गर्ल्स याद है. बचपन से लेकर आजतक जिसने भी पार्ली जी के लोगों में ये तस्वीर देखी उसके जहन में कभी ना कभी ये सवाल जरूर आया होगा कि ये लड़की  हकीकत में सामने आए तो कैसे होगी.  ठीक वैसे ही दिलचस्पी निरमा गर्ल या अमुल ब्रांड गर्ल्स के लिए भी होगी. जाहिर एक वक्त तक ये कल्पना और असंभव सा ही लग सकता है और ये किसी चमत्कार से कम नहीं था, लेकिन साइंस के जरिये ये मुमकिन है. AI ने ऐसा करके दिखाया है. 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पार्ले-जी बिस्किट की प्यारी सी बच्ची और निरमा पाउडर की हंसती-खेलती लड़की को इंसान के रूप में दिखाया गया है और वो भी AI की मदद से!

यह भी पढ़ें: कैसी है पाकिस्तान की मेट्रो? Delhi Metro से कितनी अलग, इंफ्लूएंसर ने बताया पूरा हाल

इस शानदार वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर शाहिद एसके (@sahixd) ने तैयार किया है, जो एक जाने-माने AI डिजाइनर हैं. शाहिद अक्सर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसे फोटोज और वीडियोज बनाते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं.

देखें वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर AI आर्टिस्ट sahixd ने एक दिन पहले एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने सोचा कि क्यों न AI की मदद से भारत और दुनिया के कुछ आइकॉनिक ब्रांड्स के मैस्कॉट्स को हाइपर-रियलिस्टिक अंदाज में रिइमैजिन किया जाए.

यह भी पढ़ें: ऑफिस से आकर घर सोया, उठा तो बीत चुके थे 32 घंटे… डॉक्टर्स ने ICU में कर लिया भर्ती

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही यूजर्स के कमेंट्स की भरमार लग गई. किसी ने लिखा कि ये तो किसी जादू से कम नहीं है!. वहीं एक यूजर ने कहा कि मैं बचपन से ही ऐसा कुछ देखना चाहता था, ये वाकई कमाल है!

इस वीडियो में पार्ले-जी गर्ल और निरमा गर्ल के अलावा एयर इंडिया का मैस्कॉट महाराजा, चीटोज का चेस्टर चीता, 7UP का फिडो डिडो और भारतीय रेलवे का भोला भी दिखाई दे रहे हैं, और वो सब इतने रियल लगते हैं मानो अभी बोल उठें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *