गर्लफ्रेंड को बॉयज हॉस्टल में लाने के लिए सूटकेस में कर लिया पैक, गार्ड ने की चेकिंग की तो खुल गई पोल; Video – A Student tried sneaking his girlfriend into a boys hostel in a suitcase in OP Jindal University Sonipat Haryana lcln

हरियाणा के सोनीपत स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के एक मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां एक छात्र ने अपनी प्रेमिका को सूटकेस में बंद कर चोरी-छिपे बॉयज हॉस्टल में ले जाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी के चलते वह रंगे हाथ पकड़ा गया. यह घटना उस समय सामने आई जब हॉस्टल के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को सूटकेस से अजीब-सी आवाज सुनाई दी.

छात्र अपनी प्रेमिका को सूटकेस में छिपाकर बॉयज हॉस्टल के अंदर ले जा रहा था. वह हॉस्टल के गेट से गुजर रहा था, तभी सूटकेस किसी चीज से टकराया और अंदर से लड़की की चीख निकल गई. सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ और उन्होंने तुरंत सूटकेस की तलाशी ली. सूटकेस खोलते ही अंदर से एक लड़की बाहर निकली, जो उस लड़के की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हॉस्टल की गैलरी में सूटकेस से लड़की को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में हॉस्टल के गार्ड और कुछ अन्य लोग मौजूद हैं, जो इस मामले को अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे थे. देखें Video:- 

घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मीडिया के कैमरे से दूरी बनाए रखी और इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया. हालांकि, सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, जहां लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे प्रेमी जोड़े की नादानी बता रहे हैं, तो कुछ ने यूनिवर्सिटी प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. यह पहला मौका नहीं है जब ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी विवादों में आई हो. इससे पहले फरवरी 2025 में रैगिंग का एक मामला सामने आया था, जिसमें छह सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र की बेल्ट से पिटाई की थी, जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *