daytalk

तहव्वुर राणा को भारत लाते वक्त फ्लाइट ने बदला था रास्ता, पाकिस्तान के एयरस्पेस से किया किनारा – Tahawwur Rana While bringing to India flight changed its route and avoided Pakistan airspace ntc

26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को कोर्ट ने 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है. तहव्वुर राणा को गुरुवार (10 अप्रैल) को भारत लाया गया था. राणा को भारत लाते वक्त काफी ऐहतियात बरती गई. उसे भारत लाते समय चार्टर्ड फ्लाइट ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र (एयर स्पेस) से परहेज किया. सामान्यत: इस रूट की कॉमर्शियल और चार्टर्ड फ्लाइट्स पाकिस्तान के ऊपर से उड़ती हैं, लेकिन तहव्वुर राणा के विमान में सवार रहने के दौरान यह रास्ता बदला गया था. 

हालांकि आज सुबह वापसी के दौरान विमान ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरते हुए अपने सामान्य मार्ग का ही इस्तेमाल किया और यूएई के एयरपोर्ट पर उतरा. जिस विमान से तहव्वुर राणा को लाया गया वह वियना स्थित एक निजी चार्टर्ड जेट प्रबंधन कंपनी का है.

तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने के लिए एक चार्टर प्लेन The Gulf Stream G-550 का इस्तेमाल किया गया था. इस चार्टर प्लेन को प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर लिया गया था. तहव्वुर राणा के साथ भारतीय अधिकारियों ने अमेरिका के मियामी से उड़ान भरी थी, जो करीब 40 घंटे बाद गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंची थी. इस बिजनेस जेट का किराया करीब 9 लाख रुपये प्रति घंटा है और इस हिसाब से तहव्वुर राणा को भारत लाने में करीब 4 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. जबकि मियामी से दिल्ली की फ्लाइट में बिजनेस क्लास का एक टिकट 4 लाख रुपये का है और इस हिसाब से तहव्वुर राणा को भारत लाने के लिए 100 गुना ज्यादा पैसा खर्च हो गया है, लेकिन सुरक्षा कारणों से प्रत्यर्पण के समय चार्टर प्लेन ही किए जाते हैं.
 

Exit mobile version