daytalk

पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान के खिलाफ 5 कड़े फैसले – Indus treaty on hold no entry for Pakistanis Attari checkpost shut India s response to Jammu and Kashmir attack Pahalgam attack lclar

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. भारत सरकार ने पांच बड़े और सख्त फैसले लिए हैं, जिससे साफ है कि अब देश किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा. 

विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन फैसलों की जानकारी दी. सबसे पहला फैसला है कि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित ऑटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद किया जाएगा।. यह एक बड़ा कदम है जिससे दोनों देशों के बीच सीमित आवाजाही भी रुक जाएगी.

दूसरा फैसला है कि पाकिस्तान में मौजूद भारत का दूतावास अब बंद किया जाएगा. यह कूटनीतिक रिश्तों में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. इसके साथ ही भारत ने तीसरा कड़ा कदम उठाते हुए इंडस वॉटर ट्रीटी (जल संधि) को भी रोक दिया है. इसका असर पाकिस्तान को काफी बड़े स्तर पर होगा. 

चौथा फैसला यह है कि भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनायिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है और पांचवां और अहम फैसला है कि अब पाकिस्तानियों को भारत का वीजा नहीं मिलेगा. 

इन सभी कदमों से यह साफ हो गया है कि भारत अब आतंकवाद को सीधे और ठोस जवाब दे रहा है.  सरकार ने यह भी कहा कि देश की सुरक्षा सबसे पहले है और इसपर कोई समझौता नहीं होगा. 
 

Exit mobile version