daytalk

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का बॉलीवुड में कमबैक, सपोर्ट में सुष्मिता सेन, बोलीं- मुझे इतना… – Sushmita Sen supports Pakistani Actor Fawad Khan for doing Bollywood comeback abir gulaal says koi sarhad nahi tmovk

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान जल्द ही बॉलीवुड कमबैक करने वाले हैं. एक्टर करीब 9 साल बाद हिंदी सिनेमा में नजर आएंगे. फवाद की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया है. इसके बाद से ही एक्टर के कमबैक को लेकर बातें बनती दिख रही हैं. फिल्म में फवाद के साथ वाणी कपूर नजर आने वाली हैं. टीजर के बाद से ही फैन्स के बीच पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स के कमबैक को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

सुष्मिता ने रखी अपनी बात
हाल ही में सुष्मिता सेन ने फवाद खान के कमबैक को लेकर अपनी राय रखी. एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग सुष्मिता एक इवेंटस का हिस्सा बनी थीं. इस दौरान जब उनसे फवाद खान के कमबैक को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा- देखिए, मुझे इतना सब नहीं पता. मुझे सिर्फ ये पता है कि हुनर और क्रिएटिविटी में कोई बाउंड्री नहीं होती है. होनी भी नहीं चाहिए. क्योंकि यही एक चीज है, साथ में स्पोर्ट्स भी है, और एक हमारी क्रिएटिव फील्ड है जहां पर क्रिएटिविटी आजादी की तरह आगे बढ़ती है. मैं उम्मीद करती हूं कि ये हर फील्ड में दिखे. इसके लिए कोई सरहद न हो.

सुष्मिता सेन से पूछा गया कि क्या वो कभी पाकिस्तानी फिल्म करना चाहेंगी? इसका जवाब देते हुए सुष्मिता ने कहा- मैं हमेशा से ही एक अच्छी फिल्म करना चाहती रही हूं और आगे भविष्य में करूंगी भी. फिर ये मायने नहीं रखता कि वो किस इंडस्ट्री या देश की है. मुझे अच्छा काम करना है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता के पास अभी के लिए कोई प्रोजेक्ट नहीं है, जिसपर वो काम कर रही हों. वहीं, ‘अबीर गुलाल’ की अगर बात करें तो इस फिल्म को विवेक अग्रवाल और फिरुजी खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. आरती ने इसे डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फवाद खान को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में देखा गया था.   
 

Exit mobile version