daytalk

पाकिस्तान: मुजफ्फराबाद में अचानक आई ‘बाढ़’, इमरजेंसी घोषित… भारत का नाम लेकर छटपटाने लगी PAK मीडिया – pakistan declares EMERGENCY In Muzaffarabad After India Floods PoK Jhelum Waters ntc

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी चल रही है. भारत की तरफ से नदियों के पानी को रोकने का ऐलान किया गया था. अब पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया है कि भारत ने अचानक झेलम नदी में पानी छोड़ दिया. भारत द्वारा PoK में झेलम का पानी भरने के बाद पाकिस्तान ने मुजफ्फराबाद में आपातकाल घोषित कर दिया है. रिपोर्ट में भारत पर आरोप लगाया गया है कि भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों को खबर दिए बिना अचानक झेलम नदी में पानी छोड़ दिया.

Dunya News की रिपोर्ट के मुताबिक, पानी छोड़ने की वजह से मुजफ्फराबाद के पास जल स्तर में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई. स्थानीय प्रशासन ने इसके जवाब में हट्टियन बाला में जल आपातकाल लगा दिया है. मस्जिदों में ऐलान करते हुए स्थानीय लोगों को चेतावनी भी दी गई. पानी उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले से घुसा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के चकोठी इलाके से होकर ऊपर उठा. यह तब हुआ जब भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया.

Exit mobile version