daytalk

पापा जी प्लीज, मुझे फोन दिला दो ना… जब दामाद राहुल ने ससुर से की जिद और फिर सास को ले भागा – Papa ji please give me a phone when son in law Rahul insisted on his father in law mother in law aligarh lclg

दामाद राहुल अपनी होने वाली सास अनीता देवी से वैसे तो फोन पर खूब बात करता ही था, लेकिन अपने ससुर जितेंद्र से भी वह कई बार हालचाल ले चुका था. जितेंद्र बताते हैं कि नया फोन दिलाने के लिए राहुल ने खुद उससे कहा था. कई बार रिक्वेस्ट की, इसके बाद ही राहुल को नया फोन दिलवाया था. नया फोन मिल जाने के बाद इसी मोबाइल से वह अपनी सास से बात करना शुरू किया और फिर अपनी शादी से पहले सास के साथ भागा.

जितेंद्र बताते हैं कि उसने कहा था पापा, मेरा मोबाइल खराब हो गया है. मुझे नया फोन दिला दो. जितेंद्र का कहना है कि राहुल ने कहा, पापा जी प्लीज मेरे को मोबाइल दिला दो. जितेंद्र ने उसने पहले कहा कि शादी में दे देंगे. लेकिन राहुल नहीं माना, उसने कई बार नए फोन के लिए कहा. फिर हम दोनों (अनीता और जितेंद्र) ने आपस में बात की और उसको फोन दिला दिया. जितेंद्र बताते हैं कि इसके बाद उसी फोन पर वह अनीता से बीस-बीस घंटे बात करता था. जितेंद्र का कहना है उसने एक तारीख को नया फोन दिलाया और छह तारीख को दोनों भाग गए.

मौसी के लड़के ने तय कराई शादी

जितेंद्र का कहना है कि उसने ही मौसी के लड़के से अपनी बेटी का कहीं रिश्ता तय कराने को कहा था. इस पर उसे राहुल और उसके घर वालों के बारे में बताया. जितेंद्र के मुताबिक वो अपने कई रिश्तेदारों को लेकर राहुल के घर गया था. राहुल और उसके पिता से बात भी की. सबको राहुल पसंद आ गया. इसके बाद उन लोगों ने अपनी बेटी से राहुल का रिश्ता तय कर दिय. जितेंद्र कहते हैं हम तो सोच रहे थे कि राहुल उनकी बेटी को विदा करा कर ले जाएगा, लेकिन यहां तो उल्टा ही हो गया वो तो मेरी पत्नी को ही भगा कर ले गया.

 जीजा ने दिया मोबाइल नंबर

जितेंद्र के अनुसार राहुल का जीजा रूद्रपुर में रहता  है. वह मेहंदी लगाने का काम करता है. राहुल उसी के पास गया था. रिश्तेदारी के साथ-साथ दोनों में अच्छी दोस्ती भी है. वहीं राहुल का जीजा भी अनीता से दो-तीन बार फोन पर बात कर चुका था. ऐसे में राहुल के जीजा के पास के अनीता का नंबर सेव था. राहुल ने अपने जीजा से ही उसका नंबर लिया और फिर बात शुरू कर दी.  

(इनपुट: अकरम खान)

Exit mobile version