पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल संधि को रोकने समेत कई कड़े कदम उठाए हैं. इससे पाकिस्तान बिलबिला गया है. लिहाजा पाकिस्तान की ओर से लगातार गीदड़भभकियां दी जा रही हैं. इसी क्रम में अब पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नक़वी का बयान सामने आया है. उन्होंने सिंधु जल संधि को कहा कि भारत इस ऐतिहासिक समझौते को एकतरफा तौर पर खत्म नहीं कर सकता, क्योंकि इस संधि का गारंटर वर्ल्ड बैंक है.नक़वी ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि अगर कोई भी कदम उठाया गया, तो पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार है.
‘भारत ने सिंधु जल संधि खत्म की तो हम युद्ध के लिए तैयार’, पाकिस्तान के गृहमंत्री की गीदड़भभकी – Pakistan Home Minister Mohsin Naqvi threatens India ends Indus Water Treaty we are ready for war Pahalgam terrorist attack ntc











Leave a Reply