daytalk

महिला ने दांत से काट लिया 14 साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट, पैंट का कपड़ा मोटा होने से बच गई ‘इज्जत’  – woman bit private part of a 14 year old boy her teeth saved thick pant fabric lclg

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. गांव में हुए झगड़े के दौरान एक महिला ने 14 साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट अपने दांतों से काट लिया. अचानक हुए इस हमले से बच्चा दर्द से चिल्लाने लगा और परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने बताया कि पैंट का कपड़ा मोटा होने की वजह से अंदरूनी चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है, लेकिन परिवार और गांव के लोग डरे हुए हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

क्या हुआ था उस दिन

यह घटना एक आम से झगड़े के दौरान हुई. पीड़ित लड़के के पिता का कहना है कि गांव की महिला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर बच्चे को पकड़ लिया और उसके प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया. लड़का दर्द से तड़प उठा और रोने-चिल्लाने लगा. आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह से बच्चे को महिला से छुड़ाया गया.

बच्चा खतरे से बाहर

बच्चे की हालत देखकर परिजन घबरा गए और तुरंत उसे पास के अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बताया कि गनीमत रही कि बच्चे ने मोटी पैंट पहन रखी थी, जिससे काटने के बाद भी गंभीर आंतरिक चोट नहीं आई. डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा अब खतरे से बाहर है और दवाइयों से धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा.

पीड़ित ने SP से की शिकायत, दर्ज हुई FIR

इस घटना के बाद पीड़ित लड़का अपने पिता के साथ जिला पुलिस अधीक्षक (SP) सोमेंद्र मीना के जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचा. वहां उसने अपनी आपबीती सुनाई और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. लड़के ने आरोप लगाया कि यह महिला पहले भी गांव के कई लोगों के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर चुकी है. लेकिन हर बार मामला दबा दिया गया या पुलिस ने हल्के में लिया. इस बार मामला सीधे SP के सामने पहुंचा, तो पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. SP सोमेंद्र मीना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, महिला द्वारा  प्राइवेट पार्ट दांत से काटने की शिकायत मिली है , उपरोक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

Exit mobile version