daytalk

शर्मिला टैगोर को हुआ था फेफड़ों का स्टेज जीरो कैंसर, गुपचुप कराया इलाज, बेटी सोहा ने बताया – Sharmila Tagore had stage zero lung cancer reveals Soha Ali Khan says mom had kept hidden from public eye thorughout the treatment tmovk

वेतरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर अपने समय की शानदार एक्ट्रेस रह चुकी हैं. कई हिट फिल्में दी हैं. भले ही ये इस समय पर्दे से दूर हों, लेकिन जब भी बात शर्मिला टैगोर की होती है तो हर किसी के दिल की धड़कने मानों रुक सी जाती हैं. शर्मिला ने केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि बंगाली सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई है. अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, देव आनंद और उत्तम कुमार समेत कई बड़े हीरो संग काम किया है. 

शर्मिला को हुआ था कैंसर
शर्मिला की बेटी सोहा अली खान ने भी काफी सालों बाद ‘छोरी 2’ से कमबैक किया है. फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान सोहा ने बताया कि शर्मिला स्टेज जीरो कैंसर से लड़ चुकी हैं. Nayandeep Rakshit के यूट्यूब चैनल में बात करते हुए सोहा ने बताया कि बीते कुछ समय में हमने परिवार में कई लोगों को खोया है. मां को स्टेज जीरो लंग कैंसर डिटैक्ट हुआ था. बहुत कम लोगों में स्टेज जीरो कैंसर डिटैक्ट हो पाता है. जब इस बारे में हमें पता चला तो हम सभी काफी स्ट्रेस में आ गए थे. पर मां ने बिना कीमोथैरेपी के इससे जंग लड़ी और जीती भी. डॉक्टर्स ने मां के फेफड़ों से कैंसर बाहर निकाल दिया है. वो अभी ठीक है और रिकवर कर रही हैं. 

बता दें कि शर्मिला ने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अपनी बीमारी के बारे में हिंट दिया था. शर्मिला ने कहा था कि मुझे शबाना जी का किरदार ऑफर हुआ था, लेकिन मैंने मना कर दिया था. क्योंकि मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही थी. मैं उस प्रोजेक्ट के लिए हां नहीं कर पाई थी. मुझे इस बात का अफसोस है कि मैंने उस प्रोजेक्ट के लिए इनकार कर दिया था. 

बता दें कि शर्मिला टैगोर की उम्र 80 साल है. वो इस उम्र में भी काफी फिट और हेल्दी रहती हैं. साल 2023 में शर्मिला टैगोर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘गुलमोहर’ में नजर आई थीं. उन्होंने मनोज बाजपेयी की मां का किरदार अदा किया था. फिल्म स्लो थी, लेकिन कहानी काफी शानदार थी. पूरी फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हुई थी. इस फिल्म को 3 नेशनल अवॉर्ड्स मिले थे. शर्मिला बंगाली फिल्म Puratwan में नजर आ रही हैं. 11 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

Exit mobile version