daytalk

सिजोफ्रेनिया या संपत्ति विवाद, क्या है DGP के कत्ल का मोटिव?

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक यानी DGP ओम प्रकाश की हत्या का मामला बेहद हैरान करने वाला है. क्योंकि कातिल कोई बाहर का शख्स नहीं बल्कि उनकी बीवी है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शादी के करीब 40 साल बाद पल्लवी ने अपने ही हाथों से अपने पति ओम प्रकाश का कत्ल क्यों किया? पति-पत्नी में किस बात पर झगड़ा होता था? और पल्लवी और उनकी बेटी क्रुति किस बीमारी का शिकार थीं? क्योंकि कत्ल के बाद कत्ल का मोटिव यानि मकसद जानना बेहद जरूरी होता है.

Exit mobile version