5 लाख कैश और एक करोड़ की ज्वैलरी चोरी… नोएडा में घरेलू नौकर ने ड्राइवर संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम – Noida 5 lakh cash and jewelry worth one crore stolen domestic servant along with driver committed crime lcla

नोएडा के सेक्टर 41 स्थित एक कोठी में घरेलू नौकर और ड्राइवर ने मिलकर पांच लाख रुपये और एक करोड़ रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए. जांच-पड़ताल के बाद पुलिस टीम ने इस चोरी का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सारा सामान बरामद कर लिया है.

एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि समरजीत नाम का घरेलू नौकर ढाई साल से पीड़ित परिवार के यहां काम कर रहा था, जिसे कुछ समय पहले नौकरी से निकाल दिया गया था. नौकरी से निकाले जाने के बाद समरजीत नाराज था और इसी वजह से उसने चोरी की योजना बनाई. उसने घर की चाबी चुपके से चोरी कर ली और अपने साथ काम करने वाले ड्राइवर संदीप सिंह को इसमें शामिल कर लिया.

यह भी पढ़ें: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चोरी हुआ मजिस्ट्रेट का फोन, मरीन ड्राइव पुलिस कर रही चोर की तलाश

दोनों ने मिलकर कोठी से पांच लाख रुपये कैश और एक करोड़ रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत मिलने के बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया.

आरोपियों की पहचान समरजीत और संदीप सिंह के रूप में हुई है, समरजीत बिहार का रहने वाला है. वहीं संदीप यूपी के गोरखपुर का निवासी है. दोनों आरोपियों को अगापुर गांव में किराए के मकान में रहते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने सारा चोरी का सामान बरामद कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरी चोरी की बरामदगी की गई है. आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *