UP: नोएडा के होटल में शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर दी जान, महिला मित्र भी थी मौजूद – software engineer suicide in noida hotel police questioning woman friend noida lclar

नोएडा के सेक्टर-27 स्थित एक होटल में शुक्रवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 38 वर्षीय उमेश के तौर पर हुई है, जो हाथरस की आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला था.

पुलिस के मुताबिक, उमेश गुरुवार को मथुरा निवासी अपनी महिला मित्र के साथ सेक्टर-27 के वेनसन होटल में ठहरा था. शुक्रवार को होटल के कमरे में उसने पंखे से लटककर जान दे दी.

होटल में युवक ने लगाई फांसी 

घटना के वक्त उमेश की महिला मित्र कमरे में ही मौजूद थी. उसने पुलिस को बताया कि जब वह बाथरूम में गई थी, तभी उमेश ने फांसी लगा ली. बाहर आने पर उसने उमेश को फंदे से लटकता देखा और शोर मचाया.

इसके बाद होटल स्टाफ मौके पर पहुंचा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि उमेश शादीशुदा था और पत्नी से विवाद चल रहा था. उसने तलाक का केस भी फाइल किया हुआ था.

फिलहाल पुलिस महिला मित्र से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है. घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *