बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को माफ कर दिया है. दरअसल, आकाश आनंद ने बुआ मायावती से माफी मांगते हुए X पर चार पोस्ट की थी, इसके बाद मायावती का रिएक्शन भी सामने आ गया है.
मायावती ने कहा कि आकाश आनंद द्वारा सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने और सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने के साथ ही अपने ससुर की बातों में आगे नहीं आकर बसपा और मूवमेन्ट के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर उन्हें (आकाश आनंद) एक और मौका दिए जाने का निर्णय लिया है.











Leave a Reply