उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है. सिराथू तहसील के कड़ा धाम मिलकर में 93 बीघा वक्फ बोर्ड की संपत्ति को प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराते हुए सरकारी खाते में दर्ज कराया है.
कौशांबी डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जिले में कुल 98.95 हेक्टेयर भूमि वक्फ बोर्ड के नाम पर दर्ज है. जिसमें अब तक 93 बीघा वक्फ संपत्ति को कब्जा मुक्त करते हुए सरकारी खाते में दर्ज कराया गया है. जांच में पाया गया है कि वर्क बोर्ड के नाम से पहले या भूमि ग्राम समाज के खाते में दर्ज थी.
जिले की तीनों तहसीलों में जांच टीम गठित कर दी गई है. ग्राम समाज की खतौनी को भी चेक कराया जा रहा है. ज्यादातर वक्फ संपत्ति पर कब्रिस्तान और मदरसे बने हुए हैं. वक्फ संपत्ति से पहले ग्राम समाज के खाते में कुछ भूमि दर्ज थी, जांच के बाद वक्फ संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया जाएगा और फिर उस भूमि को हम सरकारी खाते में दर्ज कराएंगे.











Leave a Reply