Mumbai: शेयर बाजार में घाटे से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर – bhandup man shoots himself after stock market loss mumbai lclar

मुंबई के उपनगर भांडुप से गुरुवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां शेयर बाजार में पैसे गंवाने से परेशान एक 38 साल के शख्स ने खुद को गोली मार ली. यह घटना शाम करीब 4:30 बजे की है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल शख्स का नाम मनोज चंद्रकांत भोसले है, जो पिछले दो दिनों से शेयर बाजार में हुए नुकसान को लेकर तनाव में था. घटना के समय वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एमएचएडीए कॉलोनी, सुभाष नगर स्थित अपने फ्लैट लौट रहे थे.

खुद को गोली मारकर खुदकुश का प्रयास 

घर की सीढ़ियों पर पहुंचते ही उन्होंने अचानक रुककर पिस्तौल से खुद पर गोली चला दी. गोली उनके गले के पास लगी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मनोज की हालत नाजुक बनी हुई है और प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या की कोशिश जैसा लग रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उनके पास पिस्तौल कहां से आई और क्या वह लाइसेंसी थी. मौके पर मौजूद परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *