संभल: जनेटा दरगाह शरीफ में अवैध तरीके से चल रहा था अस्पताल, प्रशासन ने किया सील, केस दर्ज – Sambhal Case Registered Against Syed Shahid Mian for Illegal Hospital at Janeta Dargah Sharif lcla

उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित ऐतिहासिक जनेटा दरगाह शरीफ पर अवैध अस्पताल का मामला सामने आया है. यहां दरगाह से जुड़े सैयद शाहिद मियां पर दरगाह परिसर में अवैध अस्पताल चलाने का आरोप लगा है. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त जांच के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. विश्वास अग्रवाल ने इस संबंध में एक रिपोर्ट पुलिस को भेजी थी, जिसके आधार पर सैयद शाहिद मियां के विरुद्ध केस दर्ज किया गया. बताया गया है कि यह अस्पताल वक्फ संपत्ति पर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था.

इस पूरे मामले की शिकायत जनेटा गांव के ही निवासी जावेद मोहम्मद ने की थी. जावेद का आरोप था कि सैयद शाहिद मियां ने वक्फ की जमीन पर न केवल अवैध निर्माण किया, बल्कि वहां पर अस्पताल भी अवैध रूप से शुरू कर दिया. अस्पताल के संचालन के लिए न तो स्वास्थ्य विभाग से अनुमति ली गई थी और न ही आवश्यक मापदंडों का पालन किया गया.

यह भी पढ़ें: संभल हिंसा मामले में न्यायिक आयोग की सख्ती, पूछताछ के लिए सपा सांसद जिया उर्रहमान बर्क तलब

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की टीम ने हाल ही में दरगाह परिसर में छापा मारा. इस दौरान मौके पर एक फुल-फ्लेज्ड अस्पताल चलता पाया गया, जहां मरीजों का इलाज किया जा रहा था. न जांच रिपोर्ट थी, न डॉक्टरों के पंजीकरण, और न ही लाइसेंस.

जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई. बनियाठेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस मामले में पुलिस ने अब सैयद शाहिद मियां के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *