KKR vs GT Live Score, IPL 2025: टॉप पर बरकरार गुजरात का विजय रथ रोक पाएगी हैदराबाद? थोड़ी देर में टॉस – ipl 2025 kkr vs gt live cricket kolkata knight riders vs gujarat titans match updates eyes on rahane shubman gill ntcpas

Kolkata Knight Riders (KKR) vs Gujarat Titans (GT) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज (21 अप्रैल) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टक्कर गुजरात टाइटन्स से हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में हो रहा है. 

मौजूदा आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटन्स का प्रदर्शन शानदार रहा है और उसने अबतक सात में से पांच मुकाबले जीते हैं. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने इतने ही मैच खेलकर तीन में जीत हासिल की है. केकेआर को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जब उसकी पूरी टीम मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 112 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 95 रनों पर आउट हो गई थी.

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच अबतक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने 2 मैचों में जीत हासिल की. वहीं कोलकाता नाइट राडर्स ने सिर्फ 1 मुकाबला जीता है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था, जो बारिश के चलते धुल गया. 

कोलकाता Vs गुजरात H2H
कुल मैच: 4
गुजरात जीता: 2
कोलकाता जीता: 1
बेनतीजा: 1

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, एनरिक नॉर्किया, वरुण चक्रवर्ती.

गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, आर. साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसोदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोईन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया.

गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, आर. साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएट्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *