Telangana Result 2025 – TS Inter Result First Year: ये है तेलंगाना फर्स्ट ईयर रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक, एक क्लिक में देखें मार्कशीट – Telangana inter first year result out direct link to check marksheet on aajtak how to download TSBIE pvpw

Telangana First Year Result Out: तेलंगाना स्टेट बोर्ड से इस साल सेकेंड ईयर की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) आज, मंगलवार 22 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे सेकेंड ईयर के छात्रों का परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ आजतक पर भी अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देख सकते हैं. 

तेलंगाना इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है फर्स्ट ईयर (कक्षा 11वीं) और सेकंड ईयर (कक्षा 12वीं) दोनों में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से काफी अधिक रहा. कक्षा 11 में कुल 4,88,430 छात्रों ने परीक्षा दी थी. इनमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 73.83% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत मात्र 57.83% दर्ज किया गया. 

TS Inter Result 2025, Direct Link

आजतक.इन पर भी मिलेगा सीधा रिजल्ट लिंक  
छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस साल aajtak.in पर भी तेलंगाना इंटर का रिजल्ट होस्ट किया जा रहा है. रिजल्ट जारी होते ही, आजतक की वेबसाइट पर रिजल्ट पेज लाइव हो गया है, जहां छात्र सिर्फ अपना रोल नंबर डालकर तुरंत अपनी मार्कशीट स्क्रीन पर देख सकते हैं. आइए जानते हैं रिजल्ट चेक करने का तरीका क्या है?

How to Check Manabadi TS Inter Result 2025 on Aajtak:

स्टेप 1: सबसे पहले आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर, ‘बोर्ड रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: यहां ‘तेलंगाना बोर्ड फर्स्ट ईयर रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 4: अब अपना रोल नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें.

स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.

स्टेप 6: अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

पिछले साल यानी 2024 में, टीएस इंटर सेकेंड ईयर की परीक्षा में कुल 4,65,478 छात्र सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 2,95,550 छात्रों ने परीक्षा पास की थी. कुल पास प्रतिशत 63.49% रहा, जो कि 2022 के 67.16% के मुकाबले थोड़ा कम था. 2024 में मुलुगु जिला सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला रहा था. वहीं 2023 में कुल मिलाकर 9.81 लाख छात्र टीएस इंटर परीक्षा में शामिल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *