Royal Challengers Bengaluru (RCB) vs Rajasthan Royals (RR) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-42 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. इस मुकाबले में रजत पाटीदार आरसीबी की कप्तानी करने जा रहे हैं. वहीं रियान पराग के कंधों पर राजस्थान रॉयल्स की बागडोर है.
आईपीएल 2025 में बेंगलुरु का प्रदर्शन अच्छा रहा है और उसने आठ में से पांच मैच जीते हैं. दूसरी ओर राजस्थान ने इतने ही मैच खेलकर सिर्फ दो में जीत हासिल की. मौजूदा सीजन में दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने हैं. इससे पहले 13 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों के बीच मैच हुआ था, जिसमें बेंगलुरु ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी. बेंगलुरु-राजस्थान मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, वानिंदु हसारंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे.
इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक जंग देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16 और राजस्थान रॉयल्स ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि 3 मैच बेनतीजा रहे.
बेंगलुरु Vs राजस्थान H2H
कुल IPL मैच: 33
बेंगलुरु जीता: 16
राजस्थान जीता: 14
बेनतीजा: 3
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, वानिंदु हसारंगा, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह.











Leave a Reply