daytalk

AP SSC Results – AP SSC Result Out: आंध्र प्रदेश कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित, 81.14% पास, यहां रोल नंबर डालकर एक क्लिक में चेक करें स्कोरकार्ड – AP SSC 10th Result 2025 declared direct link to check andhra pradesh high school result 2025 website pvpw

BSEAP SSC Toppers: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEAP) ने आज यानी 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे AP SSC 10वीं रिजल्ट 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इस साल 81.14% छात्रों ने परीक्षा पास की है.  परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपने अंक ऑनलाइन देख सकते हैं. छात्रों की सहूलियत के लिए आजतक.इन इस साल आंध्र प्रदेश कक्षा 10वीं का रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आजतक.इन की वेबसाइट के रिजल्ट पेज पर एक क्लिक में छात्र अपना हाई स्कूल का स्कोरकार्ड देख सकते हैं. 

Direct Link To Check AP SSC 10th Result 2025

How To Check AP SSC Result 2025 on Aajtak.in

स्टेप 1: सबसे पहले आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर, ‘बोर्ड रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: यहां ‘आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 4: अब अपना रोल नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें.

स्टेप 5: आपका AP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.

स्टेप 6: अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

एपी एसएससी 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक चाहिए. जो छात्र एक या उससे अधिक विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी. इस साल 17 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित परीक्षा में  6,14,459 स्टूडेंट्स में से 4,98,585 स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जिससे कुल पास प्रतिशत 81.14% रहा.

पार्वतीपुरम मान्यम जिला 93.90% पास परसेंट के साथ लिस्ट में टॉप पर रहा और 1,680 स्कूलों का 100% रिजल्ट रहा. इस साल राज्य में 3,450 निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए कुल 6,19,275 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. एपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में स्टूडेंट का नाम और हॉल टिकट नंबर, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, प्राप्त कुल अंक, रिजल्ट की स्थिति और ग्रेड जैसे डिटेल्स शामिल होंगे. 

Exit mobile version