daytalk

Faridabad: बहन की शादी के लिए भाई ने बेचा घर, दहेज के लिए युवती की हत्या, पति गिरफ्तार – faridabad dowry death mona husband arrested haryana lclar

दिल्ली की रहने वाली मोना की संदिग्ध हालात में फरीदाबाद के सेक्टर 48 में मौत हो गई. हाल ही में मोना की शादी राहुल मिश्रा नाम के युवक से हुई थी.  बीती रात किसी तीसरे शख्स ने मोना के परिवार को उसकी मौत की खबर दी. मृतका के परिजनों का आरोप है कि मोना की दहेज के लिए पहले पिटाई की गई और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई.

मृतका की बहन प्रीति ने बताया कि मोना उसकी सबसे छोटी बहन थी. उसकी शादी धूमधाम से हो इसके लिए भाई ने घर तक बेच दिया था. दहेज में निसान कार, 5 लाख रुपये नकद और अन्य सामान दिया गया था. दूसरी बहन मीनाक्षी ने कहा कि ससुराल वाले बार-बार पैसों की मांग कर रहे थे और जमीन खरीदने के नाम पर दबाव बना रहे थे.

संदिग्ध अवस्था में शादीशुदा महिला की मौत

परिवार का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति राहुल मिश्रा और ससुराल वालों ने मिलकर मोना की हत्या कर दी. मोना एनसीसी कैडेट थी, इसलिए परिवार का कहना है कि एक या दो लोग उसे काबू नहीं कर सकते थे. परिवार ने आरोप लगाया कि मौत के बाद भी सीधे सूचना नहीं दी गई, बल्कि बिचौलिए के जरिए तबीयत खराब होने की सूचना दी गई.

हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

जांच अधिकारी राम बाबू ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पति राहुल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, उनका कहना है कि बेटी की हत्या के अन्य आरोपियों की भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए. 

Exit mobile version