daytalk

Gujarat Titans: IPL में इस बार गुजरात ही गुजरात, प्वाइंट्स टेबल में टॉपर…ऑरेन्ज कैप-पर्पल कैप पर जमाया कब्जा – Gujarat Titans dominate in IPL 2025 Orange Cap Holder Sai Sudharsan Purple Cap holder Prasidh Krishna GT Topper in points table Tspok

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटन्स (GT) का प्रदर्शन अब तक बेहद प्रभावशाली रहा है. शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही इस टीम ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन हास‍िल कर रखी है. वहीं टीम के खिलाड़ी ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे बने हुए हैं.

गुजरात टाइटन्स (GT) ने अब तक खेले गए 8 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है, जिससे टीम के 12 प्वाइंट्स हैं. और वह नेट रन रेट +1.104 है. जिससे वो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. गुजरात टीम की निरंतरता और संतुलित प्रदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. नंबर दो पर 12 प्वाइंट्स के साथ टेबल में +0.657 के रन रेट के साथ दिल्ली है. 

ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन सबसे आगे…
गुजरात के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने इस सीजन में अब तक 8 मैचों में 417 रन बनाए हैं. उन्होंने 52.12 के एवरेज से 417 रन बनाए हैं.  वह फ‍िलहाल ऑरेन्ज कैप होल्डर हैं. गुजरात के ही जोस बटलर ने 8 मैचों में 356 रन बनाए हैं. 

पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे कृष्णा 
गुजरात के गेंदबाज भी इस आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. टीम के पेसर प्रस‍िद्ध कृष्णा ने 8 मैचों में सबसे ज्यादा 16 विकेट झटके हैं. उन्होंने 14.12 के बॉल‍िंग एवरेज और 7.29 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है. RCB के जोश हेजलवुड ने भी 16 विकेट लिए हैं. वहीं गुजरात के आर. साई किशोर ने 8 मैचों के बाद 12 विकेट ल‍िए हैं. 

प्रस‍िद्ध कृष्णा

गुजरात की सफलता की वजह 
गुजरात के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन म‍िक्सअप  है, जिससे टीम को हर विभाग में मजबूती मिली है शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने रणनीतिक रूप से मजबूत प्रदर्शन किया है, जिससे टीम को लगातार जीत मिली है. वहीं टीम का सपोर्ट स्टाफ भी शानदार है.

टीम के हेड कोच (Head Coach) के रूप में आशीष नेहरा  हैं, जो अपनी तेज गेंदबाजी और कोचिंग अनुभव के लिए जाने जाते हैं. विक्रम सोलंकी टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट (Director of Cricket) हैं, पार्थिव पटेल टीम के बैटिंग कोच (Batting Coach) की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मैथ्यू वेड असिस्टेंट कोच (Assistant Coach) हैं. इसके अलावा, कोचिंग स्टाफ में आशीष कपूर और नरेंद्र नेगी भी असिस्टेंट कोच के रूप में शामिल हैं. इस टीम के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई है, जिससे वे किसी भी स्थिति में मुकाबला करने में सक्षम हैं. 

गुजरात का अबतक का जैसा प्रदर्शन रहा है, इससे वो आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के ल‍िए एक मजबूत दावेदार है. यदि टीम इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखती है, तो वह इस सीजन का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बन सकती है. 

गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, आर. साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, करीम जनत.

Exit mobile version