daytalk

Hamas wants Peace: इजरायल के ताबड़तोड़ अटैक के बाद सरेंडर मोड में हमास, बोला- ‘बंद करो युद्ध, सारे बंधक छोड़ने को तैयार’ – Hamas Surrender Mode ready to release all remaining hostages for end Gaza war Israel Netanyahu ntc

इजरायल और हमास के बीच लंबे समय से चल रही जंग अब थमती नजर आ रही है. इजरायल के सामने हमास सरेंडर मोड में नजर आ रहा है. उनसे कह दिया है कि अब युद्ध बंद कर दो.

हमास ने कहा कि हम गाजा में युद्ध खत्म करना चाहते हैं और सभी बंधकों को छोड़ना चाहते हैं. हमास के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीनी नागरिकों के बदले में बंधक सभी इजरायलियों को छोड़ना चाहते हैं. 

हमास नेता खलील अल-हाया ने टेलीविजन संबोधन में कहा कि अब हम अंतरिम समझौते नहीं करना चाहते. अब हमें स्थाई समाधान चाहिए. हम तुरंत प्रभाव से इस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं. गाजा में युद्ध नहीं चाहते. 

हाया ने कहा कि इजरायली पीएम नेतन्याहू और उनकी सरकार अपने पॉलिटिकल एजेंडे के लिए आंशिक समझौते कर रही है, जिससे गाजा में भुखमरी और बढ़ रही है. हम सभी बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार हैं.

Exit mobile version