daytalk

Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जंयती पर आज शनि का संयोग, करें ये उपाय, साढ़ेसाती से पाएंगे मुक्ति – Hanuman jayanti 2025 Do these upay or remedies on the day of Hanuman janmotsav and shani sanyog get rid from Sadesati tvisg

Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती का पर्व हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. 12 अप्रैल 2025, शनिवार के दिन आज हनुमान जयंती मनाई जा रही है और यह एक विशेष संयोग भी है. धार्मिक मान्यता है जो व्यक्ति हनुमान जी की पूजा करते हैं उस पर कभी शनि देव का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है.

हनुमान जयंती पर इस बार बेहद शुभ संयोग बन रहा है क्योंकि आज चैत्र पूर्णिमा और शनिवार है और शनिवार शनि देव का दिन माना जाता है. इस दिन अगर कोई हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करता है तो दोनों की कृपा प्राप्ति होती है. हनुमान जयंती पर बनने जा रहे इस संयोग पर कुछ उपाय करने से आप शनि की साढ़ेसाती-ढैय्या का प्रभाव कम कर सकते हैं.  

शानि की ढैय्या और साढ़ेसाती से बचने के लिए करें ये उपाय 

1. इस दिन सुबह स्नान करने के बाद हनुमान जी के मंदिर जाएं या घर में हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठें और पूजा करें. फिर, हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जरूर जलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें. ऐसा करने से शनि के दुष्प्रभाव कम होता है.

2. ज्योतिषियों के मुताबिक हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान जी को पान बीड़ा चढ़ाएं और इस दिन आपको 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना है, उसके बाद आपको शनि चालीसा का भी पाठ करना है. इससे दोंनो की आशीर्वाद आपको मिलेगा. 

3. हनुमान जयंती वाले दिन जब आप बजरंगबली जी के दर्शन करें तब उनके दाहिने पैर पर चढ़े सिंदूर से तिलक करें और कुछ सिंदूर को लेकर घर आएं. फिर, वह तिलक परिवारवालों को दें इससे आपके जीवन की सभी नकारात्मकता समाप्त हो जाएगी. 

 4. इस दिन आप बजरंग बाण का 11 बार पाठ करेंगे तो आपकी बड़ी से बड़ी इच्छा स्वयं हनुमान जी पूरी करेंगे. 

5. इस दिन अगर आप राम नाम का जाप करते हैं और यह 108 बार लिखते हैं तो इससे हनुमान जी प्रसन्न होकर आपकी सारी इच्छाएं पूरी करेंगे.

6. क्योंकि यह हनुमान जयंती शनिवार के दिन पड़ रही है तो घर में सुख-शांति के लिए सरसों के तेल में थोड़ा सा सिंदूर मिलाकर घर के हर दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं. इससे घर में सकारात्मकता का संचार होगा. 

Exit mobile version