iPhone वाले अब Siri की जगह यूज कर पाएंगे Perplexity AI, आ गया नया वॉयस असिस्टेंट – Perplexity Voice Assistant Launch As Siri Alternative for iPhone users tteca

Perplexity AI ने अपना AI पावर्ड वॉयस असिस्टेंट लॉन्च किया है, जो iPhone यूजर्स के लिए है. कंपनी ने अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट को Perplexity iOS Voice Assistant नाम दिया है. नया वॉयस असिस्टेंट Perplexity ऐप का हिस्सा है, जो पहले से Apple App Store पर उपलब्ध है. 

कंपनी ने ऐसा ही वॉयस असिस्टेंट एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी लॉन्च किया है. एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Perplexity वॉयस असिस्टेंट को जनवरी 2025 में लॉन्च किया गया था. तीन महीने बाद कंपनी ने iPhone यूजर्स के लिए वॉयस असिस्टेंट को लॉन्च किया है. 

क्या-क्या कर सकता है ये वॉयस असिस्टेंट? 

Perplexity AI ने X पर जारी अपने पोस्ट में इस अपडेट की जानकारी दी है. कंपनी की मानें, तो Perplexity वॉयस असिस्टेंट iPhone पर मेल भेजने से लेकर इन्वाइट भेजने और मीडिया फाइल प्ले करने जैसे काम कर सकता है. ये आपके ईमेल्स को चेक करके जवाब को ड्राफ्ट कर सकता है. इतना ही नहीं ये आपके लिए कैब भी बुक कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: नए AI चैटबॉट Perplexity का डीप रिसर्च टूल क्या है?

हालांकि, ये अलार्म सेट करने, फोटो क्लिक करने और नोटिफिकेशन म्यूट करने जैसे काम नहीं कर पाएगा. साथ ही ये फोन का कैमरा एक्सेस नहीं कर सकता है, जिससे ये आपको बता सके कि आप क्या देख रहे हैं. ChatGPT आपके लिए ये कर सकता है. बता दें कि Perplexity के एंड्रॉयड वॉयस असिस्टेंट पर ये फीचर मिलता है. 

कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं Perplexity वॉयस असिस्टेंट? 

Perplexity को इस्तेमाल करने के लिए सबसे आपको इसे डाउनलोड करना होगा. लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने के बाद आपको वॉयस आइकॉन पर क्लिक करना होगा, जो इनपुट बॉक्स में है. इस पर क्लिक करने के बाद आप अपना सवाल पूछ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नया AI चैटबॉट Perplexity कैसे करता है काम? जानिए

आप इस असिस्टेट को एक्शन बटन पर सेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको सेटिंग में जाना होगा. यहां आपको स्क्रॉल करते हुए Action Button पर क्लिक करना होगा. अब आपको शॉर्टकट ऑप्शन में जाना होगा और वहां पर Perplexity को चुनना होगा. इसके बाद आप एक क्लिक में Perplexity को एक्टिवेट कर पाएंगे.

Android और iOS पर मिली चुनौती

स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम मार्केट में Android और iOS का दबदबा रहा है. इस दबदबे की वजह से दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम की कई सर्विसेस को फायदा मिलता है. मसलन Android यूजर्स को गूगल क्रोम इस्तेमाल करने की आदत होती है. वहीं iOS यूजर्स को Safari ब्राउजर की. ऐसा ही हाल वॉयस असिस्टेंट का है. 

Apple यूजर्स Siri इस्तेमाल करते आए हैं, जबकि Android यूजर्स पहले गूगल असिस्टेंट यूज करते थे, जो अब Gemini से रिप्लेस हो गया है. ऐसे में Perplexity AI ने Apple को चुनौती देनी के लिए अपना वॉयस असिस्टेंट रिलीज किया है. ये वॉयस असिस्टेंट पहले से ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है. अब देखना होगा कि क्या AI रेस से कोई ऐसा प्रोडक्ट सामने आता है, जो इन ऑपरेटिंग सिस्टम्स को टक्कर दे पाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *