daytalk

Ishan Kishan out or not – ‘अंपायर पैसे ले रहा है…’, IPL में ईशान किशन के आउट होने पर बवाल, वीरेंद्र सहवाग ने कसा तंज, बोले- ईमानदारी समझ नहीं आई, VIDEO – SRH vs MI IPL 2025 Virender Sehwag took jibe over Ishan Kishan dismissal Said umpire paise le raha hai Imandari Samjh Nahi aayi watch Video tspok

Ishan Kishan out or not: अपने जमाने के व‍िस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईपीएल 2025 मैच के दौरान ईशान किशन के ‘आउट’ होने पर उनकी आलोचना की. वीरू ने इस दौरान अंपायर के कॉल का इंतजार किए बिना मैदान से बाहर जाने के ईशान किशन के फैसले पर सवाल उठाया और इसे ‘ब्रेनफेड’ बताया. 

वीरेंद्र सहवाग ने इस दौरान कहा- 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच IPL 2025 मैच के दौरान ईशान किशन की “ईमानदारी” समझ नहीं आई. ध्यान रहे ईशान किशन जो SRH के साथ हैं, उन्होंने अपने आईपीएल कर‍ियर की शुरुआत 2018 में MI के साथ की थी. वह मुंबई के ल‍िए 2018 से 2024 के बीच सात सीजन खेले थे. 

सहवाग ने ईशान किशन के मामले में कहा-कई बार ऐसे मौकों पर आपका दिमाग काम नहीं करता है. कम से कम उसको (ईशान) को रुक तो जाना चाहिए था. अंपायर को आउट तो देना चाहिए था. वो (अंपायर) भी उतरे पैसे ले रहा है, फ्री में खड़ा होता तो समझ आता… उसको (अंपायर) भी अच्छी खासी मैच फीस मिल रही है. उसका काम करने दे तू अपना काम कर…

सहवाग ने कहा उनको कुल मिलाकर ईशान किशन की यह ईमानदारी समझ नहीं आई. अगर लगा (बैट से बॉल) हो तो आप जाओ और यह दिखाओ कि आप खेल भावना का पर‍िचय दे रहे हो. लेकिन यह बात समझ से परे रही. इस दौरान वीरेंद्र सहवाग ने यह भी कहा कि इस मामले में उनको रिकी पोंट‍िंग अच्छे लगते थे. क्योंकि जब तक उनको अंपायर आउट नहीं देते थे, तब तक वो मैदान नहीं छोड़ते थे. 

सहवाग ने ईशान क‍िशन पर कसा तंज, VIDEO

ईशान किशन के आउट होने पर क्यों उठे सवाल 
 ईशान किशन को आउट होना स्कोरकार्ड पर ‘कैच आउट’ करार दिया गया. जबकि उनके बैट और गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ. ईशान जब आउट हुए तो यह सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का तीसरा ओवर था औ पहली गेंद थी, जिसे दीपक चाहर कर रहे थे. ईशान किशन ने मुकाबले में 4 गेंदों का सामना किया और महज 1 रन बनाया. दीपक चाहर की यह गेंद लेग साइड की तरफ जा रही थी, जो लेंथ बॉल थी और अंदर की ओर स्विंग हो रही थी. अंपायर ने पहले तो इसे वाइड देने का इशारा किया. इस पर ना तो चाहर ने अपील की, ना ही विकेटकीपर रयान रिकेल्टन ने कुछ कहा. 

लेकिन तभी ईशान खुद ही पवेलियन की ओर चल पड़े, जैसे उन्हें लगा कि वो आउट हैं, ये देखकर अंपायर विनोद सेशन ने भी अपनी उंगली उठा दी और आउट दे दिया. इस पर हार्दिक पंड्या ने उनके सिर पर हाथ रखकर ईशान की ईमानदारी की तारीफ भी कर दी. पर Snicko (UltraEdge) पर किशन के आउट होने पर कुछ नहीं दिखा. कुल मिलाकर रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद किशन के बल्ले से काफी दूर थी और UltraEdge पर कोई हलचल नहीं थी. 

 

Exit mobile version