Jaat Box Office Collection – सनी देओल की ‘जाट’ ने की जोरदार ओपनिंग, एक और हिट के लिए तैयार 90s के असली मास स्टार – jaatg box office collection day 1 sunny deol scores career second best opening og 90s mass star set for another hit ntcpsm

‘गदर 2’ से बॉलीवुड के बड़े-बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने वाले सनी देओल की अगली फिल्म ‘जाट’ का इंतजार जनता और फिल्म बिजनेस को बेसब्री से था. चूंकि ‘गदर 2’ की कामयाबी में 2001 में बने ‘गदर’ ब्रांड का रोल बहुत बड़ा था इसलिए माना जा रहा था कि सनी के कमबैक पर असली ठप्पा तब लगेगा जब उनकी अगली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत साबित होगी. अब ‘जाट’ से सनी ने अपने करियर का दूसरा बेस्ट ओपनिंग कलेक्शन किया है.

सेंसर सर्टिफिकेट की एक समस्या के कारण ‘जाट’ की एडवांस बुकिंग रिलीज से मात्र डेढ़ दिन पहले ही पूरी तरह शुरू हो पाई थी. एडवांस में फिल्म को ठीकठाक रिस्पॉन्स मिला और सारा खेल रिलीज के दिन पर आ गया. ‘जाट’ गुरुवार को थिएटर्स में रिलीज हुई और फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिला. 

सनी की फिल्म को एक दमदार मास एंटरटेनर बताया गया और इसका असर दोपहर के शोज से दिखना शुरू हो गया. अब ‘जाट’ के पहले दिन की कमाई सामने आ गई है जो बताती है कि सनी वाकई कमबैक कर चुके हैं. 

‘जाट’ ने पहले दिन ही दिखाया दम
सनी की फिल्म का टीजर और ट्रेलर तो जनता को काफी पसंद आया था लेकिन फिल्म के गानों ने वैसा माहौल नहीं बनाया को फिल्म को बड़ी चर्चा दिलाता है. ऐसे में ऑडियंस ने सुबह थिएटर्स से फिल्म की रिपोर्ट्स सामने आने का इंतजार किया. पॉजिटिव रिस्पॉन्स आने के बाद दोपहर से ‘जाट’ के शोज में ऑडियंस बढ़नी शुरू हुई और बढ़ती चली गई. 

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुमान बताते हैं कि ‘जाट’ ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई की है. फाइनल आंकड़ों में सनी की फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 10 करोड़ से थोड़ा ज्यादा हो सकता है. 

सनी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग 
90s और शुरुआती 2000s में सनी की फिल्मों के नाम बॉलीवुड की कुछ बड़ी ओपनिंग दर्ज हुआ करती थीं. लेकिन आंकड़ों की बात करें तो 40 करोड़ के साथ ‘गदर 2’ ही सनी की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है. इसके बाद उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग 7.95 करोड़ थी, जो 2011 में ‘यमला पगला दीवाना’ से आई थी. 

गुरुवार को दिन भर बी और सी क्लास से रिपोर्ट्स आती रहीं कि सिंगल स्क्रीन थिएटर्स और मास सेंटर्स में ‘जाट’ को जमकर ऑडियंस मिल रही है. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो सेंटर्स में फिल्म को बहुत बड़ी शुरुआत नहीं मिली है. 

इसकी दो वजहें हो सकती हैं- ‘जाट’ का कंटेंट बहुत मेट्रो शहरों की मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के लिहाज से बहुत सॉलिड नहीं है और महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी का बहुत असर इन शहरों के प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों पर नहीं पड़ता. 

कैसा है ‘जाट’ का भविष्य?
शुक्रवार को पूरी तरह वर्किंग डे होने की वजह से ‘जाट’ के दूसरे दिन की कमाई, ओपनिंग से थोड़ी कम भी हो सकती है. लेकिन शनिवार-रविवार की छुट्टी और ‘जाट’ मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स वीकेंड में मेट्रो शहरों की ऑडियंस को भी थिएटर्स में खींचेगा. यानी शनिवार-रविवार में फिल्म से ज्यादा बड़ी कमाई की उम्मीद की जा सकती है. अनुमान लगाया जा सकता है कि ‘जाट’ पहले वीकेंड में 45-50 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है. 

अगर जनता ने सनी की फिल्म पर दिल खोलकर प्यार बरसाना शुरू किया और वीकेंड में मेट्रो-मल्टीप्लेक्स ऑडियंस का साथ मिला तो ‘जाट’ का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन और भी बड़ा हो सकता है. कुल मिलाकर ‘जाट’ को शुरुआत दमदार मिली है और अगर फिल्म ने रफ्तार बनाए रखी तो ‘गदर 2’ के बाद सनी के खाते में एक और हिट फिल्म दर्ज हो जाएगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *