daytalk

JNU Election Result 2025 LIVE: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में चारों सीटों पर ABVP को बढ़त, अभी तक मिले इतने वोट – JNU Election Result 2025 JNUSU Polls LIVE Updates ABVP Maintains Lead in Central Panel Left Front Puts Up Strong Fight amnr

JNU Election Result 2025 JNUSU Polls LIVE: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में छात्रसंघ चुनाव (JNUSU) 2024-25 की मतगणना रविवार 27 अप्रैल 2025 को जारी है. सेंट्रल पैनल के 2475 वोटों की गिनती के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) चारों प्रमुख पदों – अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पर बढ़त बनाए हुए है. एबीवीपी के उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर शिखा स्वराज, उपाध्यक्ष पद पर निट्टू गौतम, महासचिव पद पर कुणाल राय और संयुक्त सचिव पद पर वैभव मीणा ने शुरुआती रुझानों में बढ़त हासिल की है. यह पहली बार हो सकता है कि एबीवीपी, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध है, जेएनयू में सभी सेंट्रल पैनल सीटें जीत ले, क्योंकि पिछले चार दशकों में यहां वामपंथी संगठनों का दबदबा रहा है.

हालांकि, वामपंथी संगठनों (यूनाइटेड लेफ्ट) और बापसा (बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन) ने भी कड़ी टक्कर दे रही है. यह चुनाव 25 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 7906 छात्रों में से करीब 70% ने मतदान किया.

पिछले साल 2024 में यूनाइटेड लेफ्ट ने तीन सीटें और बापसा ने एक सीट जीती थी. इस बार एबीवीपी की बढ़त को लेकर कुछ छात्र संगठनों ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. चुनाव समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मतगणना पारदर्शी तरीके से हो रही है और अंतिम परिणाम 28 अप्रैल तक घोषित होने की उम्मीद है. जेएनयू में यह चुनाव चार साल बाद 2024 में शुरू हुए थे, और इस बार भी 17 मतदान केंद्रों पर दो चरणों में वोटिंग हुई. छात्रों में उत्साह है, लेकिन परिणाम को लेकर तनाव भी देखा जा रहा है.

Exit mobile version