daytalk

MI vs SRH Live Score, IPL 2025: मुंबई इंडियंस के सामने आज सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती, थोड़ी देर में होगा टॉस – ipl 2025 mi vs srh live updates cricket score mumbai indians vs sunrisers hyderabad match cummins hardik pandya rohit suryakumar bumrah head abhishek klaasen tspoa

Mumbai Indians (MI) vs Sunrisers Hyderabad (SRH) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-33 में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने जा रहे हैं. वहीं पैट कमिंस के कंधों पर सनराइजर्स हैदराबाद की बागडोर है.

मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. दोनों ही टीमों ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान दोनों को ही दो मैचों में जीत मिली. जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब ये मुकाबला दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. मुंबई-हैदराबाद मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा.

यदि रिकॉर्ड देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 23 मुकाबले हुए, जिसमें मुंबई ने 13 और हैदराबाद ने 10 मैचों में जीत दर्ज की. पिछले सीजन में दोनों टीमों के मध्य दो मुकाबले हुए थे, जिसमें स्कोर 1-1 से बराबर रहा था.

मुंबई Vs हैदराबाद H2H
कुल मैच: 23
मुंबई जीता: 13
हैदराबाद जीता: 10

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, अथर्व तायडे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन.

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉप्ली, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवोन जैकब्स, सत्यनारायण राजू, विघ्नेश पुथुर.

Exit mobile version