daytalk

NEET UG 2025 guidelines – ड्रेस कोड, टाइमिंग, बैन आइटम्स, अंगूठे का इम्प्रेशन… NEET UG परीक्षा से पहले जान लें सभी जरूरी गाइडलाइंस – NEET UG exam guidelines dress code exam timing admit card paper format banned items pvpw

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बुधवार शाम को नीट यूजी-2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. नीट यूजी 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर कैंडिडेट्स अपना नीट यूजी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड सकते है. 4 मई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स सभी जरूरी गाइडलाइंस पढ़कर जाएं.

एलन करियर इंस्टीट्यूट के करियर काउंसलर पारिजात मिश्रा ने बताया कि एनटीए द्वारा जारी की गई एडमिट कार्ड गाइडलाइंस के अनुसार, पहले परीक्षा के एडमिट कार्ड कम सेल्फ डिक्लेरेशन अंडरटेकिंग को अच्छे से कंप्लीट करें. इसमें परीक्षार्थी को फोटो (जैसा आवेदन पत्र में अपलोड किया गया) चिपकाना है. परीक्षार्थी अपना एक पोस्टकार्ड साइज फोटो एडमिट कार्ड के साथ चिपका कर परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं.

इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर एक समानांतर पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाएं. यह फोटो परीक्षा हॉल में अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के काम आएगा. परीक्षार्थी को खुद के साइन परीक्षक के सामने ही करने होंगे. बाएं हाथ के अंगूठे का इम्प्रेशन घर से लगाकर लाना होगा. आधार कार्ड की ऑरिजनल अपडेटेड कॉपी लाने के बारे में पेज नंबर 3 पर उल्लेखित किया गया है.

ऑरिजनल आइडी साथ जरूर लाएं
पारिजात मिश्रा ने आगे बताया कि परीक्षार्थी ऑरिजनल आईडी जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर कार्ड अथवा 12वीं क्लास का प्रवेश पत्र जिसमें कैंडिडेट की फोटो आ रही हो, इनमें से कोई सी भी एक आइडी साथ लेकर जा सकते हैं. फोटो कॉपी किसी भी सूरत में मान्य नहीं होगी. विद्यार्थियों को पेन भी सेंटर पर ही दिया जाएगा. पर्सनल पारदर्शी वाटर बोतल, और यदि कोई दिव्यांग है तो उससे संबंधित प्रमाण पत्र ले जाने होंगे.

ड्रेस कोड
पारीजात मिश्रा ने बताया कि परीक्षार्थी कोई भी लाइट कलर ड्रेस पहन सकते हैं. छात्र ट्राउजर्स या पेंट जिसमें कि कोई मेटल बटन नहीं हो और हाफ शर्ट या टी-शर्ट पहन सकते हैं. छात्राएं सलवार कुर्ता, लेगिंग, पेंट या ट्राउजर्स, टी-शर्ट व कुर्ती पहन सकती हैं. लेकिन ध्यान रहे किसी भी ड्रेस में मेटल के बटन नहीं होने चाहिए. पैरों में हाई हील की सैंडल जूते वर्जित हैं, नॉर्मल स्लीपर्स या सामान्य जूते पहन सकते हैं. आभूषण या मेटल की चीजें जैसे ताबिज, कड़ा पहनकर नहीं जाना है.

इन पर रहेगा प्रतिबंध
परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस ले जाना वर्जित है. एडमिट कार्ड, पोस्टकार्ड साइज फोटो हेतु निर्धारित परफोर्मा तथा ऑरिजनल आईडी कार्ड के अलावा कोई कागज नहीं ले जाया जा सकता है.

OMR शीट पर भरनी होंगी ये डिटेल्स

नीट यूजी परीक्षा की OMR शीट पर छात्रों को अपना रोल नंबर, पेपर कोड, क्वेश्चन पेपर बुकलेट नंबर तथा व्यक्तिगत विवरण को सबसे ज्यादा ध्यानपूर्वक भरना होगा. ध्यान रखें कि शीट के गोले को भरते समय पेन की इंक दूसरे ओवल को ओवरलेप नहीं करे और न ही इधर-उधर इंक फैलाकर ओएमआर को गंदा करे. इसके अलावा कटिंग व ओवरराइटिंग, इरेजिंग से भी बचें.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी  द्वारा जारी की गाइडलाइन के अनुसार मेन ओएमआर शीट तथा ओएमआर शीट की ऑफिस कॉपी दोनों ही इनविजीलेटर को परीक्षा समाप्त होने के बाद जमा करानी होंगी, जो मेन ओएमआर शीट के साथ एनक्लोज होती है. एग्जाम खत्म होने के बाद में एडमिट कार्ड और पोस्टकार्ड साइज फोटो वाला परफोर्मा भी एग्जामिनर को देना होगा. कोई भी समस्या होने पर एग्जामिनेशन हॉल मे उपस्थित इनविजीलेटर से संपर्क करें. 

Exit mobile version