उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां के शक्ति विहार इलाके में स्थित एक चार मंजिला इमारत भराभरा कर गिर गई. यह इलाका मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. मलबे में करीब दो दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका है. एनडीआरएफ, डॉग स्क्वाड, दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं. स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं.
