जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. बेसराण में आतंकियों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पर्यटक और स्थानीय शामिल हैं. यह हमला अमरनाथ यात्रा शुरू होने से कुछ महीने पहले हुआ है, जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं. पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीदों ने अपने दर्द बयां किए हैं.
भेलपूरी खा रहे थे और आतंकी ने पति को गोली मार दी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में एक महिला के पति को गोली मार दी गई. सोशल मीडिया और स्थानीय खबरों के माध्यम से जो वीडियो सामने आई है उसमें एक महिला ने दुःख भरे शब्दों में बताया कि आतंकियों ने उनके पति को केवल इस वजह से गोली मार दी क्योंकि उन्होंने कहा था कि ये मुस्लिम नहीं है.
मेरे पति को बचा लो – महिला की अपील
पहलगाम से आई ताजा तस्वीर में एक महिला लोगों से अपने पति को बचाने की अपील कर रही हैं. इस भावुक अपील ने पूरे देश में सहानुभूति की लहर पैदा कर दी है.
