Rahul Gandhi in US – अमेरिका में राहुल गांधी उठाया महाराष्ट्र चुनाव का मुद्दा, बोले- चुनाव प्रणाली में ‘गंभीर समस्या’ – Rahul Gandhi raised issue of Maharashtra elections in America serious problem election system ntc

भारतीय संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेरिका के बोस्टन पहुंचे हुए हैं. यहां पर ब्राउन यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के साथ उनका एक सेशन था. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव का मुद्दा उठाया और कहा कि देश की चुनाव प्रणाली में ‘गंभीर समस्या’ है.

उन्होंने कहा, “सरल शब्दों में कहें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में युवाओं की तादाद से ज़्यादा लोगों ने मतदान किया. यह एक तथ्य है. चुनाव आयोग ने हमें शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े दिए और शाम 5:30 से 7:30 बजे के बीच, जब मतदान बंद हो जाना चाहिए था, 65 लाख मतदाताओं ने मतदान किया. अब, ऐसा होना शारीरिक रूप से असंभव है, है न? क्योंकि एक मतदाता को मतदान करने में लगभग 3 मिनट लगते हैं और अगर आप कैलकुलेट करें, तो इसका मतलब यह होगा कि रात 2 बजे तक मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं और वे पूरी रात मतदान करते रहे, और ऐसा नहीं हुआ.”

‘कानून बदल दिया…’

राहुल गांधी ने आगे कहा, “इसलिए हमने उनसे पूछा कि क्या वीडियोग्राफी हो रही है. उन्होंने न केवल वीडियोग्राफी से इनकार कर दिया, बल्कि उन्होंने कानून बदल दिया, इसलिए अब आप वीडियोग्राफी के लिए नहीं कह सकते.”

यह भी पढ़ें: ‘यूपी में दलित और महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित’, रामपुर रेप कांड पर राहुल गांधी ने योगी सरकार को घेरा

राहुल ने आगे कहा, “हमारे लिए यह बहुत साफ था कि चुनाव आयोग समझौता कर चुका है. यह बहुत साफ है कि सिस्टम में कुछ बहुत गड़बड़ है. हमने इसे सार्वजनिक रूप से कहा है, मैंने इसे कई बार कहा है.”
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *