Rajasthan Royals (RR) vs Lucknow Super Giants (LSG) Live Score, IPL 2025: इंडिन प्रीमियर लीग में आज यानी 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच टक्कर हो रही है. इस आईपीएल सीजन का ये 36वां मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है.
इस मैच में टॉस जीतकर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. राजस्थान की टीम से संजू सैमसन इंजरी के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह रियान पराग टीम की कमान संभाल रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी 14 दिन और 23 दिन की उम्र में आईपीएल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उनका आज डेब्यू हुआ है. इस मैच की लाइव कवरेज और स्कोरकार्ड के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे.
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम ने अब तक सात मुकाबलों में सिर्फ दो जीत हासिल की है और अंकतालिका में 8वें पायदान पर है. पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में हारने के बाद टीम का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ है. लगातार बदलते बल्लेबाजी क्रम और डेथ ओवरों में खराब गेंदबाज़ी ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.
टीम के लिए एकमात्र सकारात्मक संकेत युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल का फॉर्म में लौटना है, जिन्होंने पिछली दो पारियों में अर्धशतक जमाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई है.
दूसरी ओर लखनऊ सुपरजायंट्स ने इस सीजन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे बल्लेबाज फॉर्म में हैं. पूरन ने स्पिन के खिलाफ 272 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर लीग में तहलका मचा दिया है. गेंदबाज़ी में तेज गेंदबाज़ों की थोड़ी कमजोरी जरूर रही है लेकिन स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी ने अब तक नौ विकेट लेकर प्रभावित किया है.
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
अब तक दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले हुए हैं, जिनमें राजस्थान ने चार बार जीत दर्ज की है. लखनऊ को अपनी एकमात्र जीत इसी मैदान पर 2023 में मिली थी.
संभावित प्लेइंग इलेवन:
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.
लखनऊ सुपरजायंट्स: मिचेल मार्श, एडन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आकाश दीप.
