Saharanpur: रेलवे ट्रैक पर लेटकर बनाई REEL, ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन – Saharanpur boy Made reel by lying on railway track whole train passed over it police took action after video viral lclam

यूपी के सहारनपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेटकर रील बनाते हुए नजर आ रहा है. यह खतरनाक हरकत गंगोह क्षेत्र के खानपुर गांव के रहने वाले रमन नामक युवक ने की है. रमन ने टपरी से शामली रेलवे लाइन पर स्थित गांव जंधेडी और नानोता के बीच इस रील को शूट किया. 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन युवक के ऊपर से गुजर रही है, लेकिन वह बाल-बाल बच जाता है. इस दुस्साहसिक कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, यूजर्स युवक की आलोचना कर रहे हैं.

 

रेलवे ट्रैक पर लेटकर वीडियो बनाना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है. रमन ने अपनी जान की परवाह किए बिना इस खतरनाक रील को बनाया. वीडियो वायरल होते ही जीआरपी पुलिस हरकत में आई और रमन को गिरफ्तार कर लिया. 

सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की होड़ में लोग अपनी जान की कीमत भूलते जा रहे हैं. रमन का यह वीडियो न केवल उसकी जान ले सकता था, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी खतरनाक प्रेरणा बन सकता है. 

रेलवे प्रशासन और पुलिस लगातार ऐसे मामलों को लेकर चेतावनी जारी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे. रील बनाने का जुनून लोगों में इस कदर छाया हुआ है कि वे मौत से खेलने को भी तैयार हैं. रमन का यह कृत्य एक गैर-जिम्मेदाराना उदाहरण है, जो दूसरों को भी गलत राह दिखा सकता है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *