daytalk

sambhal accident – UP के संभल में ट्रक से टकराई वैन, 2 बच्चों की मौत, 8 घायल – Van collides with truck in Sambhal 2 children killed 8 injured lcly

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक सड़क हादसा हो गया. जहां एक वैन ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी. जिससे 2 बच्चों की मौत हो गई. जबकि वैन में सवार परिवार के 8 अन्य लोग घायल हो गए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी है. फिलहाल पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस ने बताया कि सोमवार को यहां एक वैन ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई. बनियाठेर थाना क्षेत्र में चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट में मौत के बाद पहुंची पुलिस, कुछ ही देर में बेकाबू ट्रेलर ने पुलिस वैन में मारी टक्कर, और फिर…

घायलों को मुरादाबाद में कराया गया है भर्ती

पीड़ितों के रिश्तेदार वीर पाल ने कहा कि परिवार चंदौसी के पतरोया गांव से रामपुर के ताजपुर गांव जा रहा था. तभी यह हादसा हुआ. आर्यांश (4) और अक्षत राय (3.5) की हादसे के के समय ही मौत हो गई. स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) रामवीर सिंह ने कहा कि वैन में सवार आठ अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक वैन कार ओवर टेक करने के चक्कर में एक ट्रक को टक्कर मार दी. जिससे वैन में सवार 2 बच्चों की मौत हो गई. जबकि वैन में सवार परिवार के 8 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 

Exit mobile version