Telangana board class 10th result: तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) आज 30 अप्रैल 2025 को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं (SSC) परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा. इस रिजल्ट का इंतजार राज्यभर के लाखों छात्रों और उनके परिवारों को है. बोर्ड ने पहले ही घोषणा कर दी है कि TS SSC 2025 का रिजल्ट दोपहर 1 बजे आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा. छात्र अपना रिजल्ट bse.telangana.gov.in, results.bse.telangana.gov.in और results.bsetelangana.org पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा, यह परिणाम आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर भी उपलब्ध रहेगा.
पांच लाख से ज्यादा छात्रों ने दी है परीक्षा
इस साल TS SSC परीक्षा 21 मार्च से 4 अप्रैल के बीच राज्य के 2,650 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा में कुल 5,09,403 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें 2,58,895 लड़के और 2,50,508 लड़कियां शामिल थीं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपनी लॉगिन जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, पासवर्ड, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी. इसके बाद वे अपनी मार्कशीट स्क्रीन पर देख सकेंगे और उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे.
Direct Link To Check Telangana TS SSC Result 2025
How To Check TS SSC Result 2025:
स्टेप 1: अपने मोबाइल या लैपटॉप पर aajtak.in खोलें.
स्टेप 2: होमपेज पर “बोर्ड रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां ‘तेलंगाना बोर्ड इंटर 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 5: तेलंगाना बोर्ड इंटर का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 6: स्टूडेंट्स इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं.
पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. अगर किसी छात्र का कुल स्कोर या किसी विषय में अंक 35 प्रतिशत से कम आते हैं, तो उसे फेल माना जाएगा. रिजल्ट के दौरान कुछ छात्रों का परिणाम तकनीकी कारणों या अधूरे डेटा की वजह से रोका जा सकता है. ऐसे मामलों में छात्रों को अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क में रहना चाहिए.
रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद छात्र अपनी अस्थायी मार्कशीट वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि, आधिकारिक और अंतिम मार्कशीट बाद में स्कूलों द्वारा दी जाएगी, जो कि आगे की पढ़ाई, कॉलेज में दाखिले और अन्य जरूरी कामों के लिए जरूरी होगी. इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट को संभालकर रखें और स्कूल से मिलने वाली अंतिम कॉपी का इंतजार करें.
