UK Board UBSE Class 10th Result 2025 Out: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (यूबीएसई) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट – ubse.uk.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आपके पास रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या और पंजीकरण संख्या की डिटेल्स होना चाहिए. डिटेल्स डाल कर आप मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल, यूबीएसई ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च, 2025 तक आयोजित की थी.
पिछले साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा
परीक्षाएं राज्य भर में 1,228 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. आज कक्षा 10 यूबीएसई रिजल्ट के बाद, छात्र कक्षा 11 में प्रवेश ले सकते हैं. छात्रों को स्ट्रीम विज्ञान, कला या वाणिज्य स्ट्रीम में से एक स्ट्रीम चुनने का ऑप्शन होगा.
UK Board UBSE Class 10th Result 2025 Out: कैसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट
सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट – ubse.uk.gov.in पर जाएं.
UK Board UBSE Class 10th Result 2025 Out: पिछले वर्षों में पास प्रतिशत
पिछले साल कक्षा 10वीं में पास प्रतिशत 89.14 प्रतिशत था. पिछले साल कक्षा 10वीं के लिए पास प्रतिशत में 2023 से वृद्धि देखी गई।. 2023 में, कक्षा 10 में पास प्रतिशत 85.17 प्रतिशत था.
UK Board UBSE Class 10th Result 2025 Out:पिछले साल के कक्षा 10 के टॉपर
रैंक 1: प्रियांशी रावत: 500/500
रैंक 2: शिवम मलेथा: 498/500
रैंक 3: आयुष: 495/500
UK Board UBSE Class 10th Result 2025 Out: यूबीएसई उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट – ubse.uk.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर UK Board 10th Result 2025 Download Link या UK Board 12th Result 2025 Download Link लिंक पर क्लिक करें.
- पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, नाम और जन्म तिथि सहित विवरण दर्ज करें.
- उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
- यूबीएसई 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर लें.
UK Board UBSE Class 10th Result 2025 Out: फेल होने वाले छात्रों के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा
उत्तराखंड बोर्ड उन छात्रों के लिए कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा, जो परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक नहीं ला पाएं है. यूबीएसई कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के बारे में विवरण यूबीएसई 2025 परिणाम की घोषणा के दौरान घोषित किया जाएगा.
UK Board UBSE Class 10th Result 2025 Out: पिछले साल ये रहा था कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 89.14 प्रतिशत
लड़कियों में उत्तीर्ण प्रतिशत: 92.54 प्रतिशत
लड़कों में उत्तीर्ण प्रतिशत: 85.59 प्रतिशत
UK Board UBSE Class 10th Result 2025 Out: पिछले साल कितने छात्र उपस्थित हुए थे?
पिछले वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में लगभग 1,16,379 छात्र कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे.
UK Board UBSE Class 10th Result 2025 Out: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कब आयोजित हुई थी?
इस वर्ष यूबीएसई ने उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की थीं.
UK Board UBSE Class 10th Result 2025 Out: यूके बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम कहां देखें?
ubse.uk.gov.in
