daytalk

UP: जेवर एयरपोर्ट निर्माण में देरी पर भड़के मुख्य सचिव, एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश – jewar airport construction delay chief secretary orders speed up lclar

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों में हो रही देरी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाया है. बुधवार को उन्होंने जेवर एयरपोर्ट साइट पर पहुंचकर रनवे, टर्मिनल, कार्गो भवन समेत सभी निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया.

करीब दो घंटे के दौरे में मुख्य सचिव ने यमुना विकास प्राधिकरण, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर और निर्माण से जुड़ी कंपनियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर असंतोष जताया और कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है. इसमें किसी तरह की देरी या गुणवत्ता में समझौता नहीं होना चाहिए.

जेवर एयरपोर्ट साइट पर पहुंचकर निरीक्षण किया

बैठक में टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIA), और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) के अधिकारियों ने एयरपोर्ट निर्माण की प्रगति से अवगत कराया.

मुख्य सचिव ने कहा कि यह एयरपोर्ट न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और व्यापार के नये अवसर भी पैदा करेगा. उन्होंने नियमित समीक्षा और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.

एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों में हो रही देरी को लेकर सख्त

निरीक्षण के दौरान यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह, डीएम मनीष कुमार वर्मा, जेवर एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन और सीओओ किरन जैन भी मौजूद रहे.

Exit mobile version