daytalk

UP: दुकानदार ने बीड़ी के मांगे पैसे, सिपाही ने किया गाली-गलौज और दी सिर में सुराख करने की धमकी, VIDEO – bijnor shopkeeper threatened by policeman video viral uttar pradesh lclar

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कोतवाली देहात कस्बे में एक दुकानदार को बीड़ी के पैसे मांगना भारी पड़ गया. दुकानदार शोभित जैन ने पुलिस वालों से बीड़ी के मंडल के पैसे मांगे, तो एक सिपाही आग बबूला हो गया.

आरोप है कि सिपाही ने दुकानदार से गाली-गलौज की और सिर में सुराख करने की धमकी तक दे डाली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पैसे मांगने पर सिपाही ने दुकानदार से की गाली-गलौज

घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है, वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली देहात के व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में व्यापारी थाने पहुंच गए और आरोपी सिपाही सनी मलिक व जसवीर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

व्यापारियों ने करीब दो घंटे तक थाने में हंगामा किया. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बाजार अनिश्चितकालीन बंद कर दिया जाएगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अरविंद बिश्नोई ने भी पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है.

एसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर किया 

मामला बढ़ता देख बिजनौर के एसपी अभिषेक कुमार झा ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने आरोपी सिपाही सनी मलिक को लाइन हाजिर कर दिया और पूरे मामले की जांच सीओ को सौंप दी है. फिलहाल इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब गुस्सा दिख रहा है. व्यापारी वर्ग पूरी तरह से एकजुट होकर आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग कर रहा है.
 

Exit mobile version