UP: पत्नी और प्रेमी ने दी टुकड़े-टुकड़े कर तालाब में मछलियों को खिलाने की धमकी, डरा सहमा पति पहुंचा पुलिस के पास – Wife and lover’s horrifying conspiracy Threatened to chop husband into pieces and feed him to fish lclcn

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां खिराजपुर निवासी अब्दुल कादिर ने अपनी पत्नी समर जहां और उसके प्रेमी फरमान पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित ने कहा कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है और शव को तालाब में मछलियों को खिलाने की बात कही गई, ताकि कोई सबूत न बचे.

जानकारी के मुताबिक, अब्दुल कादिर की शादी 15 मार्च 2012 को मुस्लिम रीति-रिवाज से समर जहां से हुई थी और उनके चार बच्चे हैं. कादिर फेरी लगाकर जीवनयापन करता है. उसका आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में उसका भतीजा फरमान अक्सर घर आता-जाता रहता था. पहले उसे गांववालों से पता चला और बाद में उसने खुद अपनी पत्नी और फरमान को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: मेरठ: जेल से बाहर आई मुस्कान, मेडिकल कॉलेज में कराया गया अल्ट्रासाउंड, प्रेग्नेंसी कंफर्म

कादिर का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो पत्नी और फरमान ने मिलकर उसकी पिटाई की और धमकी दी कि इस बार तुझे ड्रम में नहीं, तालाब में फेंक देंगे. तेरे टुकड़े मछलियों को खिला देंगे. यही नहीं उसकी पत्नी ने बच्चों को नहर में फेंकने की धमकी भी दी है. वहीं, कादिर का दावा है कि उसके पास इस साजिश के कॉल रिकॉर्डिंग्स और गवाहों के बयान मौजूद हैं.

उसने पूरे मामले की शिकायत डीसीपी ग्रामीण से की, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुरादनगर थाना पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं. फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है. वहीं, कादिर ने प्रशासन से अपनी और बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *