UP: प्रेमी-जोड़े ने पारिवारिक बंदिशों से तंग आकर की आत्महत्या, युवती की थी अगले महीने शादी – lovers committed suicide due to family restrictions the girl was to get married next month lclcn

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चौराडीह गांव में एक दर्दनाक घटना घटी, जब पारिवारिक प्रतिबंधों से परेशान होकर प्रेमी-जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त हो गया. दोनों शव एक ही कमरे में लटकते हुए पाए गए, जिससे सब हैरान रह गए.

जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय रंजीत और 19 वर्षीय सरिता के शव भूसे के कमरे में एक ही दुपट्टे से लटकते हुए मिले. दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी थे और लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे. बताया जा रहा है कि अगले महीने सरिता की शादी तय थी, लेकिन वह अपने प्रेमी से अलग होने को लेकर चिंतित थी. इसी मानसिक दबाव के कारण दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया और एक साथ फांसी के फंदे से झूल गए.

यह भी पढ़ें: NCB ड्रग केस में वांछित आरोपी के पिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में जांच एजेंसियों का जिक्र

पुलिस के मुताबिक, रंजीत पांच दिन पहले ही राजस्थान से घर लौटा था, जहां वह मजदूरी करता था. दोनों के शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. इस दुखद घटना ने परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. दोनों के परिवारों में इस अप्रत्याशित घटना के बाद गहरा शोक और हाहाकार मचा हुआ है.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
 
सीओ सतेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना स्थल पर पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी, ताकि आत्महत्या के कारण का पता चल सके.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *