Zeeshan Siddique threat calls – बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को मिली जान से मारने की धमकी, अलर्ट मोड पर मुंबई पुलिस – Zeeshan Ziauddin Siddique received a life threat on email mumbai police starts investigation ntc

कांग्रेस के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली. एक ईमेल के जरिए उन्हें ये धमकी दी गई. इसकी सूचना जीशान ने पुलिस को दी. सुरक्षा के मद्देनजर जीशान के बांद्रा स्थित आवास पर मुंबई पुलिस पहुंच गई. इससे पहले बाबा सिद्दीकी की मुंबई में ही बेटे के दफ्तर के बाहर कुछ हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

जीशान के पिता की मुंबई में हुई थी हत्या

एनसीपी नेता जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे, उनकी 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा ईस्ट में तीन हमलावरों ने गोली मार दी थी. जिसके बाद बाबा को लीलावती अस्पताल ले जाया गया था. जहां उन्हें मृत घोषित किया गया. 

बाबा सिद्दीकी ने 1999, 2004 और 2009 में तीन बार लगातार बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक के तौर पर अपनी सेवा दी थी. 

यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में शहजीन बनीं पक्षकार, कार्यवाही में हस्तक्षेप की मिली इजाजत

बाबा सिद्दीकी की 66 साल की उम्र में मृत्यु हो गई. इस हत्या की गहन जांच की गई. मुंबई पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 26 आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (मकोका) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया.

पिता के जनाजे के समय रोते हुए जीशान सिद्दीकी (फाइल फोटो – पीटीआई)

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में क्या अपडेट है?

दिवंगत बाबा सिद्दीकी के हत्या के मामले में उनकी पत्नी शेहज़ीन सिद्दीकी को विशेष अदालत ने हस्तक्षेप करने की अनुमति दी है. स्पेशल मकोका जज बी.डी. शेल्के ने शेहजीन की अर्जी को स्वीकार किया. पुलिस ने इस मामले में अब तक 26 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

कौन हैं जीशान सिद्दीकी?

जीशान सिद्दीकी महाराष्ट्र के मुंबई स्थित बांद्रा (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं. 24 अक्टूबर 2019 से 23 नवंबर 2024 तक वह महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य रहे हैं. 2024 में कांग्रेस ने जीशान को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

जिसके बाद उन्होंने अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *