जब शाहरुख से हुआ 2.5 करोड़ का भारी नुकसान, ‘डॉन 2’ के एक्टर ने सुनाया किस्सा – don 2 actor alyy khan reveals shahrukh khan mismanagement costed farhan khan 2 5 crore loss while shooting a scene tmovj

शाहरुख खान की फिल्म ‘डॉन’ की दीवानगी उनके फैंस में काफी ज्यादा है. उनकी फिल्म भले ही अमिताभ बच्चन की 1978 में आई फिल्म ‘डॉन’ का रीमेक थी. मगर उन्होंने उस किरदार को इस तरह निभाया कि हर कोई उनका दीवाना बन गया. उनकी फिल्म की सक्सेस को देखते हुए, फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने इसका सीक्वल बनाने का भी फैसला किया जो कारगर साबित हुआ. ‘डॉन 2’ साल 2012 की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनी.

‘डॉन 2’ की शूट के वक्त शाहरुख को था खुद की ड्राइविंग पर भरोसा

शाहरुख ने जिस तरह दोबारा बड़े पर्दे पर डॉन का किरदार निभाया था, वो सभी को पसंद आया था. फिल्म के सीक्वल में कई नए किरदारों को शामिल किया गया था. लेकिन ये सुपरस्टार का आत्मविश्वास था जिसने उन्हें एक बार फिर सभी का चहेता बनाया था. मगर किसी को क्या पता था कि उनका यही आत्मविश्वास उनके डायरेक्टर फरहान अख्तर पर भारी पड़ जाएगा.

हाल ही में पाकिस्तानी-ब्रिटिश एक्टर अली खान ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर ‘डॉन 2’ के सेट से एक किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि एक बार शाहरुख ने शूट के वक्त मेकर्स का 2.5 करोड़ का नुकसान करा दिया था. वो बर्लिन में एक कार-चेजिंग सीक्वंस के दौरान अपनी गाड़ी को एक स्टंटमैन की गाड़ी से भिड़ा बैठे थे जिससे एक कैमरा सेटअप का नुकसान हुआ था.

अली ने बताया, ‘फिल्म का एक कार वाला सीन है जिसमें प्रियंका शाहरुख का पीछा करती हैं. इसके शूट के दौरान शाहरुख को अपनी ड्राइविंग पर पूरा भरोसा था. फरहान जो डायरेक्टर थे, वो हमारी गाड़ी में पीछे छुपकर बैठे थे. प्रियंका अपनी गाड़ी से हमारा पीछा कर रही हैं मगर वो शाहरुख को पकड़ नहीं पाती. इसी दौरान शाहरुख, प्रियंका को एक लुक देते हुए कहते हैं कि डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है और फिर गाड़ी भगा लेते हैं.’

शाहरुख और स्टंटमैन की एक गलती, 2.5 करोड़ के कैमरा का हुआ नुकसान

अली ने आगे बताया कि ये पूरा सीन पहले ही टेक में सही हो गया था. मगर मेकर्स इसका सेकेंड टेक भी लेना चाहते थे और इसी दौरान शाहरुख से वो चूक हो गई जिसके कारण फरहान अख्तर को 2.5 करोड़ का नुकसान हो गया था. एक्टर ने बताया, ‘मेकर्स इसका रीटेक लेना चाहते थे. प्रियंका ने गाड़ी साइड की, शाहरुख को देखा, उन्होंने अपनी लाइन बोली और गाड़ी आगे भगा ली. लेकिन इस बार एक स्टंट कार जिसे गाड़ी पीछे लेकर, ब्रेक लगानी थी वो हमारी गाड़ी में आकर भिड़ गई क्योंकि शाहरुख ने अपना टाइमिंग मिस कर दिया था.’

‘उन्होंने गाड़ी को लेफ्ट टर्न किया और चूंकि वो थोड़े सेकेंड्स लेट हो गए थे, इसलिए स्टंट मैन की गाड़ी हमसे टकरा गई. शाहरुख ने मुझसे तुरंत पूछा कि क्या मैं ठीक हूं या नहीं. मैं ठीक था, मगर थोड़ी देर में सभी लोग वहां आ गए. वो देखने लगे कि सबकुछ ठीक है या नहीं. लेकिन तबतक करीब 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका था क्योंकि जो कैमरा सेटअप था वो पूरा टूट चुका था. एक झटके में वो टूटकर बिखर गया था.’

शाहरुख खान ने अपनी फिल्म की मेकिंग के दौरान भी इस हादसे का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि वो इस घटना से काफी दुखी हुए थे. ये उनका आत्मविश्वास था जिसके कारण वो नुकसान हुआ था. वहीं एक्टर अली खान ने फिल्म में जे.के दीवान का किरदार निभाया था जो डॉन की एक बड़ी चोरी में मदद करता है.

बात करें ‘डॉन’ फ्रैंचाइजी की, तो फरहान अख्तर करीब 14 सालों के बाद दोबारा फैंस के लिए बड़े पर्दे पर डॉन का किरदार लेकर आ रहे हैं. मगर इस बार इस किरदार को शाहरुख खान नहीं, बल्कि रणवीर सिंह प्ले करने वाले हैं. माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक फिल्म का शूट शुरू हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *